मिड डे मील वर्कर को 6 हजार दें वेतन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की क्षेत्र की आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अर्की रवीश चंदेल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर मानदेय छह हजार रुपये किए जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसानसभा के अर्की ब्लॉक के प्रधान प्रेम चंदेल ने की। मिड डे मील यूनियन की प्रधान मीरा देवी ने बताया कि यूनियन बहुत समय से सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखती आ रही है लेकिन सरकार ने आज तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया। उनकी मांगें जस की तस बनी हुई हैं। आज शिक्षा विभाग में हर अधिकारी कर्मचारी नियमित है लेकिन मिड डे मील वर्कर्स आज भी स्वयंसेवी माने जा रहे हैं। इस क्षेत्र में ज्यादातर महिलाएं कार्यरत हैं।
उन्होंने मांग की है कि मिड डे मील वर्कर्स को करीब 6000 रुपये प्रति माह दिए जाएं। वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित कर नियुक्ति पत्र और पहचानपत्र दिया जाए, 45वें श्रम कानून सम्मेलन की सिफारिशें लागू की जाएं। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन अर्की की प्रधान स्वर्र्चा गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स को 7500 रुपये और हेल्पर को 4000 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। हिमाचल में वर्कर्स को 400 और हेल्पर को 300 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार पड़ोसी राज्य की तर्ज पर आंगनबाड़ी वर्कर्स को 7500 रुपये और 4000 रुपये मासिक वेतन प्रदान करें। 2015-16 में वर्कर्स और हेल्परों के वेतन में की गई 50 फीसदी की बढ़ोतरी अभी तक लागू नहीं हुई है।
वहीं 2015 से एरियर का भुगतान और ईंधन बिल एक रुपया प्रति लाभार्थी प्रदान किया जाए। इसके अलावा जून 2013 से 2015 तक लंबित पड़ी एनआरएचएम की बकाया राशि का भुगतान जल्द करें। इसके अलावा ज्ञापन में सुपरवाइजरों के खाली पदों को भरने, 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशें लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही बैठक में सिरमौर और कांगड़ा में डाइट काउंसलरों की हो रही भर्ती का यूनियन ने कड़ा विरोध किया। विभाग की सुपरवाइजर अपना कार्य बखूबी कर रही हैं। इस अवसर पर किसानसभा अर्की के महासचिव अमरचंद गजपति, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की महासचिव सीमा वर्धान, मिड डे मील सचिव गोपाल चंद और अन्य लोग मौजूद रहे।