{"_id":"69f39cce72f1f954e10b3cde","slug":"message-of-water-conservation-given-through-street-play-in-kunihar-solan-news-c-176-1-ssml1041-168379-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुनिहार में नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश जल संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुनिहार में नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश जल संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
एसवीएन विद्यालय कुनिहार में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते
एसवीएन विद्यालय के विद्यार्थियों ने बस स्टैंड पर लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। जलशक्ति अभियान के तहत आयोजित जल पखवाड़ा के अवसर पर एसवीएन विद्यालय कुनिहार की ओर से ओल्ड बस स्टैंड और न्यू बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण का महत्व समझाया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य निति चौधरी और शिखा शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में 16 से 30 अप्रैल तक विद्यालय में जल पखवाड़ा मनाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को जल के महत्व के प्रति जागरूक करना और जल बचाने की आदतों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, ऐसे में जनजागरूकता बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया कि अनियंत्रित जल दोहन और प्राकृतिक जल स्रोतों की अनदेखी भविष्य के लिए खतरा बन सकती है। इस अवसर पर विद्यालय के गुरुप्रीत वाजवा, लीना शर्मा, शिखा शर्मा, योगेश कौंडल, शास्त्री सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जल बचाएं, भविष्य संवारे के प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ।