फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Meritorious students honored in Dhundan School

Solan News: धुंदन स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Fri, 29 Dec 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 29 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने अपनी ओर से विजेता किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार ने बताया कि राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय नेरवा में आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने समूहगान में प्रथम स्थान, शास्त्रीय संगीत में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में शास्त्रीय संगीत में छात्रा रिया कुमारी ने राज्य में प्रथम, राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा हीना कुमारी का चयन पारंपरिक लोक गीत में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि विद्यालय के संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में इस वर्ष विद्यालय ने 34 ट्रॉफी और 50 मेडल प्राप्त किए। प्रधानाचार्य ने सभी विजेता छात्र- छात्राओं और इनके साथ गए अध्यापकों प्रवक्ता नरेंद्र कुमार, कुलवंत ठाकुर और कुमारी सुमन को अपनी तरफ से देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल, देशराज, राज पाल, अनिता, नीलम शुक्ला, सुरेंद्र, धर्म दत्त, सुदेश सहित अन्य सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed