{"_id":"6ae090727fc8c6dca30ad0cc","slug":"meritorious-achievers-in-sports-and-academics-honored-solan-news-c-176-1-sln1009-182944-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खेल और पढ़ाई में अव्वल मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खेल और पढ़ाई में अव्वल मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किप्स), सनवारा में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश के प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राउंड आइटम्स के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने पीटी, योग, जिम्नास्टिक और कराटे से शारीरिक दक्षता, अनुशासन और आत्मरक्षा के कौशल दिखाए। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन और ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। विद्यार्थियों ने नवदुर्गा नृत्य की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा समूहगान, चार युगों की यात्रा, कलर्स ऑफ बंगाल, अंग्रेजी स्किट, कव्वाली, भंगड़ा और नाटी ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न राज्यों की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाती इन प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली।
मुख्यातिथि आशीष कोहली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया। सीईओ डॉ. संजीव मैनरा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।