{"_id":"6a688cdd407100c0e00151d1","slug":"memorandum-of-demands-solan-news-c-176-1-ssml1044-175125-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कर्मचारियों की समस्याओं पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कर्मचारियों की समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन
बद्दी निगम के डिपो पहुंचे प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक
पांच अगस्त को बैठक करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश वन विभाग के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर और राज्य वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक संजय सूद ने बद्दी डिपो का दौरा किया। इस दौरान राज्य वन विकास निगम कर्मचारी महासंघ ने उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा। सूद ने कर्मचारियों की बात सुनने के बाद 5 अगस्त को शिमला में महासंघ की कार्यकारिणी के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया है।
सूद के बद्दी पहुंचने पर नालागढ़ वन मंडल और वृत्त कार्यालय बद्दी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। महासंघ के अध्यक्ष प्रीतम पाल ठाकुर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने वन निगम कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महासंघ की बैठक आयोजित करने का भी अनुरोध किया। सूद ने सभी कर्मचारी प्रतिनिधियों को शिमला आमंत्रित किया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना है। प्रीतम पाल ठाकुर ने बताया कि निगम में लंबे समय से कई पद रिक्त पड़े हैं। स्टाफ की कमी के कारण करोड़ों रुपये का राजस्व प्रभावित हो रहा है। निगम को जंगलों से गिरे सूखे पेड़ों के वैज्ञानिक दोहन और बिरोजा उत्पादन से आय होती है।
महासंघ ने रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। वन रक्षकों और उपवन रक्षकों के लिए सरकारी आवास व कार्यालय भवन उपलब्ध कराने को कहा गया। करुणामूलक आधार पर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कर पात्रों को नियुक्ति देने की बात कही गई। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमानुसार नियमित करने की भी मांग की गई। कर्मचारियों ने अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह पेंशन सुविधा देने की अपील की। फील्ड स्टाफ को समय पर वर्दी उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया गया। वन रक्षकों पर अत्यधिक कार्यभार कम करने के लिए नए पद सृजित करने और भरने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर नालागढ़ वन मंडल से एसीएफ मुकेश शर्मा, बद्दी से रेंज ऑफिसर करतार नेगी, डिप्टी रेंजर पूनम ठाकुर, डिप्टी रेंजर नीलम कुमारी, वन रक्षक गुरदेव सिंह, गुरविंदर सिंह, प्रमोद कुमार, बसंत ठाकुर, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।