{"_id":"6a6b60e68f8197d38a040e96","slug":"meeting-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1014-175277-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: संगठन की मजबूती व आपसी समन्वय को सशक्त बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: संगठन की मजबूती व आपसी समन्वय को सशक्त बनाने पर जोर
विज्ञापन
सुबाथू में हुई एक्स-सर्विसमेन लीग सदर सोलन की त्रैमासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू में एक्स-सर्विसमेन लीग सदर सोलन की त्रैमासिक बैठक का आयोजन सुबाथू यूनिट की ओर से अन्नपूर्णा सैनिक हॉल में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मुख्यालय सदर सोलन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) सच्चिदानंद शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार कर्नल विजेंद्र गुरूंग, सलाहकार कैप्टन मोहन पुन और पूर्व सैनिक लीग, सुबाथू यूनिट के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) दीपक तमांग उपस्थित रहे। इनके साथ ही जिला सोलन की सभी छह लीगों के अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस त्रैमासिक बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके परिवारों के कल्याण पर सार्थक विचार-विमर्श करना था। बैठक में संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान उपस्थित वीर नारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने सभी वीर नारियों से इस संगठन को अपना परिवार मानकर एक-दूसरे का सहयोग करने और सदैव एकजुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सैनिक लीग केवल एक औपचारिक संगठन नहीं है, बल्कि यह सेवा, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता को समर्पित एक सशक्त परिवार है। बैठक के अंत में सभी सदस्यों द्वारा संगठन को भविष्य में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।