{"_id":"692991ccdf1152ab3f0e775f","slug":"meeting-for-perperation-for-winter-season-solan-news-c-176-1-ssml1040-158084-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शीत ऋतु को लेकर हर विभाग को करने होंगे नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शीत ऋतु को लेकर हर विभाग को करने होंगे नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
आपदा की जानकारी के लिए टो फ्री नंबर 1077 पर करना होगा संपर्क
अग्निशमन विभाग को स्कूलाें में फायर सेफ्टी ऑडिट करवाने के आदेश
मुख्य सचिव संजय गुप्ता भी धर्मशाला से बैठक में ऑनलाइन रहे मौजूद
शीत ऋतु की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए है कि शीत ऋतु के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियां पूर्ण रखें और आवश्यक सूचनाएं आमजन तक समय पर पहुंचाएं। उपायुक्त शुक्रवार को यहां शीत ऋतु की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने धर्मशाला से ऑनलाइन इन तैयारियों की जानकारी के लिए सभी उपायुक्तों से फीडबैक प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शीत ऋतु की तैयारियों एवं किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए विभागीय स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें। कहा कि आपदा की जानकारी देने एवं प्रबंधन के लिए किसी भी समय टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए कि जिला के अस्पतालों व नगर निगम सोलन क्षेत्र के महत्वपूर्ण भवनों और स्कूलों आदि का फायर सेफ्टी ऑडिट करवाएं ताकि सभी तैयारियां उचित स्तर पर सुनिश्चित बनाई जा सकें।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन जिला के कुछ क्षेत्रों में शीत ऋतु में बर्फबारी होती है और इन क्षेत्रों में सभी एहतियाती उपाय सुनिश्चित बनाए जाएं। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि चायल क्षेत्र में बर्फबारी के दृष्टिगत खाद्यान्न, तेल और अन्य खाद्य वस्तुओं के साथ-साथ रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि शीत ऋतु के अनुरूप सभी आवश्यक दवाओं का पूरे जिला में भंडारण सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन
उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल का समुचित प्रबंध रखें। विभिन्न जलस्रोतों के बहाव में कमी और अन्य कारणों से जलापूर्ति में आने वाले कमी के विषय में जिला प्रशासन को जानकारी दें। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीत ऋतु में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या पर नजर रखें। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि चायल सहित जिले के सभी भागों में मुख्य मार्गों व संपर्क मार्गों पर आवाजाही में व्यवधान न आने दें। कहा कि शीत ऋतु में तापमान में गिरावट और अन्य कारणों से सड़कों पर पानी जमने और धुंध आदि से दुर्घटना होने की संभावनाएं रहती हैं। इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करें। उन्होंने विभाग को शीत ऋतु के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में जेसीबी मशीन एवं अन्य उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम सोलन को निर्देश दिए कि अपने अधिकार क्षेत्र में रेन बसेरा क्रियाशील रखें ताकि आवश्यकतानुसार जरूरतमंद व्यक्तियों को वहां स्थान दिया जा सके।
बैठक में नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन के अधीक्षण अभियंता लोकेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।