फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Meditation, concentration and a balanced diet will lead to better health

Solan News: ध्यान से एकाग्रता और संतुलित आहार से मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य

Sun, 21 Dec 2025 01:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Meditation, concentration and a balanced diet will lead to better health
सोलन कॉलेज में मेडिटेशन ​शिविर के दौरान जानकारी देते हुए। संवाद
सोलन कॉलेज में मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट की ओर से लगाया विशेष शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों और विद्यार्थियों के लिए विशेष ध्यान (मेडीटेशन) एवं पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को मानसिक शांति, एकाग्रता और स्वस्थ जीवनशैली के गुर सिखाए गए। शिविर के दौरान आयोजित विशेष ध्यान सत्र में प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन और आत्म-चेतना बढ़ाने के लिए सरल व प्रभावी तकनीकों का अभ्यास करवाया। ट्रस्ट के सदस्यों ने युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग और ध्यान को अपनाना अनिवार्य हो गया है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि असंतुलित आहार और अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण युवा वर्ग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को जंक फूड का त्याग कर पौष्टिक व संतुलित आहार लेने की सलाह दी। कार्यक्रम कॉलेज प्रबंधन ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed