{"_id":"bafb0a6b6aabb6e798bbb8db7ebae801","slug":"mba-admision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी विवि ने एमबीए प्रवेश में किया फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौणी विवि ने एमबीए प्रवेश में किया फेरबदल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नौणी (सोलन)।
Updated Fri, 05 Jun 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. यशवंत सिंह परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अब तकनीकी और हिमाचल प्रदेश विवि द्वारा ली गई एमबीए प्रवेश परीक्षा पास विद्यार्थियों को प्रवेश देगी। नौणी विवि दोनों एग्जाम में उतीर्ण छात्रों को प्रवेश देगी। इससे पहले महज हिमाचल प्रदेश विवि ही एमबीए का एंट्रेस एग्जाम लेती थी, लेकिन इस वर्ष तकनीकी विवि ने भी प्रवेश परीक्षा ली है। इसकी पुष्टि नौणी विवि के कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एमबीए में प्रवेश के लिए संशोधन किया गया है। नौणी विवि में अब प्रवेश पाने के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर द्वारा ली गई एचपीसीईटी परीक्षा व प्रदेश विवि शिमला द्वारा एमबीए प्रवेश परीक्षा में लिए गए अंकों के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
इच्छुक छात्रों को दोनों विवि में किसी एक परीक्षा में पास होना होगा। आवेदन करने की तिथि में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। आवेदन पत्र 1200 रुपये (सामान्य वर्ग) व 800 रुपये (आरक्षित) वर्ग देकर विवि के रजिस्ट्रार कार्यालय से अथवा औद्योनिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी हमीरपुर के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन