फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Maxma Expo in Chandigarh from November 14 to 17

Solan News: चंडीगढ़ में मैक्मा एक्सपो 14 से 17 नवंबर तक

Tue, 21 Oct 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
देशभर की आधुनिक मशीनें होंगी प्रदर्शित, हिमाचल के उद्योगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

एमएसएमई की ओर से होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा एक्सपो 2025 का आयोजन इस बार चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में 14 से 17 नवंबर तक किया जा रहा है। यह भारत की प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनी है। इसमें देश की आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ और परवाणू को इसका विशेष लाभ मिलेगा। जो लोग दिल्ली या मुंबई नहीं जा पाते, उनके लिए यह उद्योग जगत में आ रही नई मशीनरी को देखने का अवसर होगा।
निजी कंपनी के निदेशक कर्मजीत सिंह और कंवलजीत कौर ने बताया कि प्रदर्शनी में उत्तर भारत सहित पूरे देश से 200 से अधिक उद्योग अपने स्टाल लगाएंगे और नवीन तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शनी में एमएसएमई विभाग भारत सरकार, चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग संघ, फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, सिडबी और फिक्को का विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

लघु उद्योग संघ के प्रधान अशोक राणा ने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे इस मशीनरी आधारित मैक्मा एक्सपो 2025 का लाभ उठाएं और अपने कारखानों में नवीन मशीनरी की तकनीकों को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed