{"_id":"b2e9e723c3dc30c7ed2bbd339d70afb4","slug":"matdata-suchi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी एमसी की नई मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी एमसी की नई मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Sat, 06 Jun 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आगामी पंचायतीराज व स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार हो रही नई मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां सामने आ रही है। नगर परिषद बद्दी के तीन व चार नंबर वार्ड की नई मतदाता सूची में तो अधिकांश नए वोटर बाहरी पंचायतों से शामिल कर दिए गए हैं। स्टेट इलेक्शन कमीशन की ऑनलाईन वोटर लिस्ट साइट से जुटाई गई जानकारी के तहत नगर परिषद के वार्ड नंबर-3 में करीब पांच दर्जन नए वोटर पंचायत के हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वार्ड नंबर चार में 185 से ज्यादा बाहरी लोगों के नए वोट तैयार किए गए हैं। वार्ड नंबर-2 सहित अन्य वार्डों की नई मतदाता सूची में भी पंचायत के लोगों को एमसी में मर्ज किया गया है। वैसे नगर परिषद की नई मतदाता सूची में शामिल उक्त लोगों ने जून, 2014 के लोकसभा चुनाव में हरिपुर-संडोली पंचायत में वोट डाले थे।
विज्ञापन
हैरानी की बात है कि पंचायत से नगर परिषद में शिफ्ट किए इन वोटरों के यहां न तो अपने मकान हैं न ही उनका यहां नौकरी-पेशे से कोई लेना-देना है। इसकी शिकायत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने की है।
विज्ञापन
नई वोटर लिस्ट में दोहरे नाम
नगर परिषद बद्दी की नई मतदाता सूची में ऐसे लोगों के भी वोट बनाए गए हैं जो काफी पहले स्वर्ग सिधार चुके हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति के दो-दो वोट अवैध बनाए गए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि डबल वोटर में पिता के नाम अलग-अलग व आईडी नंबर सेम हैं। यही नहीं एमसी बद्दी के वार्ड नंबर-तीन में तो पंजाब के वोटरों का नाम भी नई मतदाता सूची में दर्ज कर दिया गया है।
वार्ड नंबर-चार व वार्ड नंबर-दो में भी पंचायत वासियों के कई लोगों को नगर परिषद में मर्ज कर अवैध वोट तैयार किए गए हैं। एमसी की सीमावर्ती पंचायतों में अवैध वोटर के तौर पर कई प्रवासियों के नाम शामिल करने के मामले भी सामने आ रहे हैं।
मिली शिकायतें होगी कार्रवाई
उधर, उपमंडल निर्वाचन अधिकारी के अवकाश पर कार्य देख रहे तहसीलदार देवराज भाटिया ने बताया कि इस तरह की शिकायत मिली है जिसमें ईओ को दुरुस्त करने के लिए मार्क कर दिया। इसकी बाकायदा फिजिकल वेरीफिकेशन होगी और फर्जी वोटरों के नाम काट दिए जाएंगे।