Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Markets in Baddi decked out for Chhath

Solan News: बद्दी में छठ के लिए सजे बाजार, खड्ड किनारे बन रहे घाट

Thu, 12 Nov 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Markets in Baddi decked out for Chhath
अंबरीश कुमार (ग्राउंड रिपोर्ट)
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

पूर्वांचल मित्र सभा के सान्निध्य में मनाया जाएगा महापर्व
छठ पर्व में बालद स्थित छठ घाट में जुटेंगे हजारों प्रवासी श्रद्धालु

सूर्य उपासना के साथ प्रकृति के प्रति आभार जताएगा पूर्वांचल समुदाय

आदित्य चड्ढा
बरोटीवाला(सोलन)।
बद्दी में छठ के लिए बाजार सज गए हैं। लोग पूजा के लिए खड्डों के छोटे-छोट घाट बना रहे हैं। छठ महापर्व पूर्वांचल समुदाय का सबसे बड़ा और कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। बद्दी और इसके आसपास करीब 10 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले पूर्वांचल के प्रवासी परिवार इस पर्व को हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस आयोजन की जिम्मेदारी पूर्वांचल मित्र सभा संभालती है। सभा के सान्निध्य में बाल्द खड्ड के किनारे, सन सिटी अपार्टमेंट रोड, बद्दी-शाहपुर स्थित छठ घाट पर श्रद्धालु एकत्र होकर सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं। पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। बाजार में पूजा अर्चना व व्रत के लिए प्रयोग होने वाली सामग्री भी उपलब्ध हो गई है। बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। पूर्वांचल के लोगों ने उपवास को लेकर खरीदारी शुरू कर दी है। बद्दी से लेकर नालागढ़ तक लोगों ने सरसा, बालद और चिकनी खड्ड के किनारे छोटे-छोटे घाट बनाने शुरू कर दिए हैं।
लोगों ने कहा
सभा के अध्यक्ष परमहंस द्विवेदी ने बताया कि कमेटी के अन्य सदस्य पर्व को भव्य रूप देने के लिए सामूहिक प्रयास कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ प्रवासी परिवारों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सत्या पांडे ने कहा कि छठ पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में चार दिनों तक चलने वाला प्राचीन लोकपर्व है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन खरना किया जाता है, जबकि तीसरे दिन व्रती अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। इस दौरान व्रती कठोर नियमों का पालन करते हैं और लगभग 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव अंबरीश कुमार ने बताया कि यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। मान्यता है कि सूर्य उपासना से परिवार में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और संतान की उन्नति होती है। छठ में डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा जीवन के हर पड़ाव के प्रति सम्मान का संदेश देती है।

भुवन सिंह ने कहा कि छठ महापर्व का महत्व धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। बांस के सूप-दौरे, मिट्टी के दिए, गन्ना, केला, नारियल और मौसमी फलों का उपयोग प्रकृति के प्रति कृतज्ञता दर्शाता है। घाट पर सभी वर्गों के लोग एक साथ पूजा करते हैं, जिससे सामाजिक समानता और सद्भाव का संदेश मिलता है। बद्दी में यह आयोजन प्रवासी समुदाय की एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक बन गया है।

अंबरीश कुमार (ग्राउंड रिपोर्ट)

अंबरीश कुमार (ग्राउंड रिपोर्ट)

अंबरीश कुमार (ग्राउंड रिपोर्ट)

अंबरीश कुमार (ग्राउंड रिपोर्ट)

अंबरीश कुमार (ग्राउंड रिपोर्ट)

अंबरीश कुमार (ग्राउंड रिपोर्ट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed