फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Manohar murder case: Hindu Ekta Manch takes out fury rally

मनोहर हत्याकांड : हिंदू एकता मंच ने निकाली रोष रैली

Mon, 19 Jun 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 19 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Manohar murder case: Hindu Ekta Manch takes out fury rally
शहर के मालरोड पर आक्रोश रैली निकालते ​हिंदु एकता मंच के कार्यकर्ता। संवाद
सोलन। चंबा में हुए मनोहर लाल हत्याकांड के मामले में हिंदू एकता मंच की ओर से शहर में रोष रैली निकाली गई। यह रैली टेनिस मैदान से शुरू हुई और लोअर बाजार, मालरोड होते हुए पुराने उपायुक्त चौक पर पहुंची। यहां पर मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि मनोहर की हत्या एक सोची समझी साजिश है। मगर प्रदेश सरकार इसमें मौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में सरकार चुप है और आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने मांग उठाई कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए ताकि मनोहर के माता पिता को न्याय मिल सके। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। धरने में शैलेंद्र गुप्ता, गुरदीप, कश्मीर, कमलेश, अशोक टंडन, राजू, निहाल, सूरज, तीर्थानंद, विवेक डोभाल, भरत साहनी, नेहा, विशाखा, सुषमा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed