{"_id":"68f22137eb6f3e97340e8f2e","slug":"manisha-became-the-president-of-the-central-student-union-in-ramsar-college-solan-news-c-176-1-ssml1044-155274-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामशहर कॉलेज में मनीषा बनीं केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामशहर कॉलेज में मनीषा बनीं केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष
विज्ञापन
रामशहर कालेज में केंद्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी शपथ समारोह के बाद सामुहिक चित्र में- स्रोत-
प्राचार्य डॉ. सिमरन घिल्डियाल ने नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय रामशहर में सत्र 2025-26 के लिए गठित नवनियुक्त महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी और अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. घिल्डियाल ने कार्यकारिणी के सदस्यों को ब्लेजर और बैज पहनाकर सम्मानित किया। बीए तृतीय वर्ष की मनीषा देवी को अध्यक्ष, बीकाम तृतीय वर्ष की संगीता देवी को उपाध्यक्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष की ज्योति देवी को महासचिव पद और बीए प्रथम वर्ष की संजना देवी को संयुक्त सचिव पद पर शपथ ली। संदीप कुमार ने बीए प्रथम वर्ष काजल देवी, बीए द्वितीय वर्ष की सुहानी ठाकुर, बीए तृतीय वर्ष इशिका, बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए ज्योति देवी, बीकॉम द्वितीय वर्ष भारती और बीकॉम तृतीय वर्ष के लिए तानिया को कक्षा प्रतिनिधि के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। डॉ. तनु कलसी ने समस्त कक्षा प्रतिनिधियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। खेलकूद गतिविधियों से बीकाम द्वितीय वर्ष के गौरव ठाकुर और बीए तृतीय वर्ष की शालिनी देवी, एनएसएस स्वयंसेवकों से कुलविंद्र सिंह और सोनिका ठाकुर, सांस्कृतिक गतिविधियों से तनुपमा देवी और अंकिता शर्मा, विभिन्न क्लबों से पूनम देवी और आकृति को मनोनीत सदस्यों के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रो. शशि के पालनाटा और रितु ने समस्त मनोनीत सदस्यों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन की नवनियुक्त प्रधान मनीषा देवी ने अपने संबोधन में प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों का आभार जताया। प्राचार्य डॉ. सिमरन घिल्डियाल ने केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी और समस्त सदस्यों से अपने पद के समस्त दायित्वों को जिम्मेदारी और निष्ठा से निभाने का आग्रह किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण संदीप कुमार, डीसी नेगी, सुमन कुमारी, डॉ. तनु कलसी, शशि के पालनाटा, रितु और गैर शिक्षक वर्ग में संजय कुमार और रामचंद उपस्थित रहे।