{"_id":"6561f48c5e34f98a7c065d08","slug":"man-attacked-with-knife-seriously-injured-solan-news-c-176-1-ssml1041-11578-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: किराये को लेकर विवाद, मामला शांत करवा रहे व्यक्ति को घोंप दिया चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: किराये को लेकर विवाद, मामला शांत करवा रहे व्यक्ति को घोंप दिया चाकू
Sat, 25 Nov 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
जाबली के समीप एचआरटीसी बस का है मामला, कंडक्टर से हुई थी बहस
तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू थाने के तहत कोटी के समीप बस में सवार व्यक्ति को चाकू मार दिया गया। मामला पथ परिवहन निगम की बस का है। इसमें किराये को लेकर विवाद के बाद कंडक्टर का साथ दे रही सवारी पर आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार शिमला से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस में नेपाली मूल के तीन व्यक्ति शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे गंतव्य की ओर जाने के लिए चढ़े। इस दौरान परिचालक टिकट बनाने के लिए आया और तीनों से पैसे मांगे। इस बात को लेकर तीनों की परिचालक से बहस हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि नेपाली मूल के व्यक्ति ने चाकू निकाल लिया और इससे कंडक्टर पर वार किया, मगर मामले को शांत करवाने आई सवारी को यह चाकू लग गया। छाती पर चाकू लगने के बाद उसे तुरंत ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के 32 सेक्टर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।