{"_id":"66829f924964f49b53057952","slug":"malik-of-panipat-became-the-winner-of-mahavir-dangal-solan-news-c-176-1-ssml1041-124311-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पानीपत के मलिक बने महावीर दंगल के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पानीपत के मलिक बने महावीर दंगल के विजेता
Mon, 01 Jul 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
बखालग में आयोजित दंगल के दौरान दावपेच दिखाते पहलवान। संवाद
अर्की के बखालग में हुआ विशाल दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। बखालग में महावीर विशाल दंगल हुआ, जिसमें पानीपत के मलिक ने नैना देवी के गोपाल पहलवान को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं दूसरे पायदान के खिताबी मुकाबले में सुंदरनगर के भूषण ने करनाल के रजत को हराकर विजेता बने। इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत प्रदेश के नामी पहलवानों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इस अवसर पर सीपीएस एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी बतौर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि मेले हमारे भाईचारे का प्रतीक है और ऐसे आयोजनों से आपसी मेलजोल बढ़ता है। उन्होंने मेला कमेटी को अपनी ओर से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा शिव मंदिर में सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख, बखालग सड़क के लिए 2 लाख, बखालग के 5 महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व दंगल समिति द्वारा उन्हें शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप, ग्राम पंचायत प्रधान रूपदेई, उप प्रधान पूर्णचंद शर्मा, दंगल समिति के प्रधान सुरेंद्र पाठक, सुरेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, रमेश गौतम, बलदेव गौतम, लेखराज, सुरेश, पंकज वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।