{"_id":"65608e81b48d2eeb690d9859","slug":"malfunction-in-transport-departments-server-vehicle-permits-and-passing-halted-solan-news-c-176-1-ssml1040-11457-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परिवहन विभाग के सर्वर में खराबी, वाहनों के परमिट और पासिंग ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परिवहन विभाग के सर्वर में खराबी, वाहनों के परमिट और पासिंग ठप
Fri, 24 Nov 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से समय पर ओटीपी न आने से आ रही दिक्कत
एसडीएम ने इस बारे में एचआरटीसी के निदेशक को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। परिवहन विभाग के सर्वर में तकनीकी खराबी आने से वाहनों समेत ट्रकों की पासिंग, फिटनेस व पंजीकरण का कार्य ठप हो गया है। पिछले एक सप्ताह से यह समस्या बनी हुई है। ट्रक चालक उपमंडलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पूरा दिन इंतजार करने के बाद बैरंग लौट रहे हैं। बिना पासिंग व परमिट के अब बीबीएन में ट्रक खड़े हो गए हैं।
पिछले एक सप्ताह से नालागढ़ के एडीएम कार्यालय के आरएलए से कोई भी वाहन संबंधी कार्य नहीं हो पा रहा है। आरसी अपडेट व पासिंग के लिए एसडीएम के पास ओटीपी आता है लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण जब तक वह ओटीपी को सिलेक्ट करते हैं तब तक समय समाप्त हो जाता है। जिससे वाहन चालकों के सभी काम रुक गए हैं।
बरोटीवाला के ट्रक संचालक बलजीत सिंह, न्यू नालागढ़ के विक्रम सिंह, कोटा कनौना के राजीव, राकेश, बद्दी के सौरभ, नालागढ़ के तुषार, शुभम व बद्दी के अबू ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो पाया है। उनके ट्रक बिना पासिंग, फिटनेस व पंजीकरण के बगैर खड़े हो गए हैं। उन्होंने बैंक से लोन लेकर ट्रक डाले हैं लेकिन बिना वजह से उनके ट्रक खड़े होने से उन्हें बैंक की किस्त भरने में दिक्कत हो रही है। पिछले सप्ताह से उनके ट्रक बिना किसी काम के खड़े है।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि उन्होंने इस बारे में परिवहन विभाग के निदेशक को पत्र लिख कर इस समस्या से अवगत कराया है। आरसी अपडेट के लिए जैसे ही उनके पास ओटीपी आता है। जब तक वह उसे सिलेक्ट करते हैं तब तक समय समाप्त हो जाता है। यह सर्वर की समस्या है। यह शिमला से नहीं दिल्ली से ही सर्वर में दिक्कत आ रही है।