फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Make CSD Canteen Nalagarh a full-fledged unit: Verma

सीएसडी कैंटीन नालागढ़ को पूर्ण यूनिट बनाएं : वर्मा

Sat, 06 Jun 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Make CSD Canteen Nalagarh a full-fledged unit: Verma
पूर्व सैनिकों की बैठक में जानकारी देते हुए लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा स्रोत: संवाद
बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक मांगों पर चर्चा
विज्ञापन

घुमारवीं पर निर्भरता खत्म कर नालागढ़ में बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक शिवलाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य आकर्षण नालागढ़ में हाल ही में स्थापित सीएसडी कैंटीन के एक्सटेंशन काउंटर को पूर्ण यूनिट रन कैंटीन में स्तरोन्नत करने की मांग का उठाना रहा। इसके अतिरिक्त, स्थानीय निकाय चुनावों में विजयी हुए पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया।

बैठक में लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा ने बताया कि नालागढ़ में सीएसडी कैंटीन का एक्सटेंशन काउंटर पिछले लगभग दो महीनों से कार्यरत है। हालांकि, इसकी मूल कैंटीन जो घुमारवीं में है, द्वारा पर्याप्त मात्रा में सामान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। वर्तमान में कैंटीन में केवल सीमित वस्तुएं ही हैं। ये पूर्व सैनिकों की आवश्यकताओं को पूरा करने में अपर्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि सीमित स्टॉक के बावजूद बिक्री की मात्रा काफी अधिक है। यदि पर्याप्त मात्रा में सामान उपलब्ध नहीं कराया गया, तो बिक्री में वृद्धि की उम्मीद करना व्यर्थ है। कई पूर्व सैनिक दूरदराज के क्षेत्रों से आते हैं, लेकिन सामान न मिलने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक्सटेंशन काउंटर के प्रबंधक का घुमारवीं में होने के कारण, यदि किसी पूर्व सैनिक को एएफडी (आर्म्ड फोर्सेस डिस्ट्रीब्यूशन) वस्तुओं की खरीद के लिए इंडेंट फॉर्म पर हस्ताक्षर करवाने हों, तो उन्हें 60 किलोमीटर दूर घुमारवीं जाना पड़ता है। यह वरिष्ठ नागरिकों और पूर्व सैनिकों की विधवाओं के लिए अव्यवहारिक है। लीग ने तर्क दिया कि नालागढ़ में पूर्ण कैंटीन चलने से सामान के परिवहन की लागत में भी कमी आएगी। वर्तमान व्यवस्था में सामान पहले अंबाला या चंडीगढ़ से घुमारवीं भेजा जाता है, और फिर वहां से नालागढ़ आता है। यदि पूर्ण कैंटीन नालागढ़ में स्थापित हो जाती है, तो सामान सीधे यहां आएगा, जिससे परिवहन लागत आधे से भी कम हो जाएगी। इसलिए कैंटीन का दर्जा बढ़ाकर पूर्ण कैंटीन बनाने की जोरदार मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सामुदायिक भवन के द्वितीय तल के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सदस्यों को सूचित किया गया कि द्वितीय तल का लेंटर डाला जा चुका है और जल्द ही प्लास्टर और अन्य तैयारी का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

बैठक में स्थानीय निकाय चुनावों में जीत हासिल करने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इनमें मंधाला पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान मीनाक्षी और मानपुरा पंचायत से उप-प्रधान पद के लिए निर्वाचित कश्मीरी लाल शामिल हैं। बैठक में कैप्टन डीआर चंदेल, कैप्टन सुरेश कुमार, कैप्टन मदन, कैप्टन शमशेर सिंह चौहान, रूप लाल चंदेल, कैप्टन कमल कुमार, कैप्टन दीपक किनायत, महेश शर्मा सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed