फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Main supplier arrested with 8.51 chitta from Mahuli

Solan News: माहौली से 8.51 चिट्टे के साथ मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट से पकड़े दो आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाईआरोपियों ने 33 हजार रुपये में खरीदा नशे का सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय से सटे अश्वनी खड्ड संपर्क मार्ग पर 14.71 ग्राम चिट्टा, शराब और 19,060 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पंजाब के माहौली से चिट्टे के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सप्लायर से 8.51 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया। एक अन्य मामले में पुलिस ने रबौण क्षेत्र में एक कमरे से दो युवकों को चिट्टा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 6 जनवरी को कंडाघाट क्षेत्र में सुरेश कुमार निवासी गांव जखेड, डाकखाना दंघील, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन और पारस निवासी गांव अवाहाधार, डाकखाना गोहर, तहसील चच्योट, जिला मंडी को 14.71 ग्राम चिट्टा, छह बोतल देसी शराब और 19,060 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने चिट्टा 33 हजार रुपये में एसएएस नगर मोहाली से खरीदा था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर संदीप कुमार निवासी गांव सूरज नगर, तहसील मलोट, जिला मुक्तसर (पंजाब) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 8.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन तिरूमला राजू एसडी वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान मामले में संलिप्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

रबौण में 2.26 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी दबोचे
सोलन। पुलिस चौकी सपरून ने गुप्त सूचना के आधार पर रबौण क्षेत्र में एक कमरे में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने रवि कुमार निवासी गांव बठोल, तहसील अर्की और अमन परिहार निवासी गांव जाबल जमरोट, डाकखाना कोटी, तहसील और जिला सोलन को 2.26 ग्राम चिट्टा और 2,000 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed