{"_id":"69e792831cda70d49a0b4604","slug":"main-accused-in-leopard-organ-smuggling-case-arrested-solan-news-c-178-1-ssml1003-158579-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तेंदुआ अंग तस्करी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तेंदुआ अंग तस्करी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
70 दिन की जांच में सफलता, संगठित नेटवर्क का खुलासा
वन्य जीवों के अंगों के अवैध व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश
देहरादून के विकासनगर का है सप्लायर, पूछताछ और खुफिया जानकारी से मिली सफलता
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू वन प्रभाग के संगठित वन्यजीव अपराध के विरुद्ध चलाए अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता मिली है। विभाग की टीम ने तेंदुआ के नाखून और दांतों के अवैध संग्रहण एवं आपूर्ति में संलिप्त एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
10 फरवरी को विभाग की ओर से ऑपरेशन क्लॉइंग बैक संचालित किया गया था। इस दौरान अनुसूचित प्रजातियों से संबंधित 90 वन्यजीव अवशेष/अंग बरामद किए गए। इस कार्रवाई के बाद अवैध व्यापार से जुड़े संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए विस्तृत एवं सतत जांच की गई। पिछली कड़ियों, क्षेत्रीय सूचनाओं एवं पूर्व में गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर अवैध नेटवर्क में संलिप्त एक मुख्य संचालक/आपूर्तिकर्ता की पहचान की गई।
लगभग 70 दिनों की निरंतर जांच एवं निगरानी के बाद आरोपी ममसैन निवासी विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच से स्पष्ट है कि आरोपी तेंदुए के नाखून एवं दांतों के अवैध संग्रहण एवं आपूर्ति में संलिप्त था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
वन मंडल अधिकारी रोहड़ू रवि शंकर शर्मा ने बताया कि यह गिरफ्तारी क्षेत्र में सक्रिय संगठित वन्यजीव अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विभाग की ओर से आगे की कड़ियों का पता लगाने, अतिरिक्त वन्यजीव अंगों की बरामदगी तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए कार्रवाई जारी है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना विभाग को अवश्य दें।