{"_id":"66e8213d6f7d9b78a909470e","slug":"made-women-and-children-aware-about-nutrition-solan-news-c-176-1-ssml1040-128651-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महिलाओं और बच्चों को किया पोषण के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महिलाओं और बच्चों को किया पोषण के प्रति जागरूक
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। भाटिया पंचायत के सनेड़ गांव में ग्लेनमार्क फाउंडेशन और बाल विकास परियोजना नालागढ़ के सहयोग से पोषण माह के तहत शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदाय विशेषकर महिलाओं और बच्चों के बीच पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस मौके पर पोषण प्रदर्शनी लगाई गई जिसके माध्यम से स्थानीय रूप से उपलब्ध पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया गया। लोगों को यह समझाया गया कि सस्ते और सामान्य खाद्य पदार्थों से भी संतुलित और पौष्टिक आहार तैयार किया जा सकता है। इसके साथ ही ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें खून की जांच, पोषण से जुड़ी समस्याओं की पहचान और अन्य बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान बच्चों ने गिद्दा और भांगड़ा की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्लेनमार्क फाउंडेशन से फाइनेंस हेड सुरिंदर कपूर रहे। बाल विकास परियोजना नालागढ़ की खंड समंवयक हीना शर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। संवाद