{"_id":"c7b5e7cddb5ea109a15183bd71a90ccd","slug":"maa-shulini-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौराणिक वाद्य यंत्रों से मां शूलिनी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौराणिक वाद्य यंत्रों से मां शूलिनी का स्वागत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी मेले का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर बाद होगा। मां की पालकी मंदिर से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा के रूप में निकलेगी। मंदिर में मां की पालकी का सीएम स्वागत करेंगे और शोभा यात्रा का हिस्सा बनेंगे। वाद्ययंत्रों की धुनों पर ढोल नगाड़ों के साथ मां की पालकी को सफेद कुर्ते पाजामा में सजे सिर पर काली कलगी वाली टोपी पहने कलयाणे उठाएंगे।
विज्ञापन
जिन उपासकों की मां शूलिनी कुलदेवी है और ऐसे परिवार जो सदियों से मां की पूजा अर्चना कुलदेवी के रूप में कर रहे हैं उन्हें मां का कल्याणे कहा जाता है। पूरे शहर का चक्कर लगाकर मां शूलिनी गंज बाजार में स्थित अपनी बड़ी बहन के मंदिर में रूकेंगी। यहां मां शूलिनी तीन दिनों तक बहन के आतिथ्य में रहेंगी। मेले की अंतिम शाम रविवार को मां वापस अपने मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
मंदिर से लेकर कचहरी चौक तक कल्याणे पालकी उठाएंगे। इसके बाद व्यापार मंडल के कारोबारी पालकी उठाने में अपनी भूमिका अदा करेंगे। इस बार माता की पालकी उठाने वालों के लिए प्रशासन की ओर से नए नियम लागू किए गए हैं। कल्याणे और कारोबारी में से पालकी उठाने वाले के लिए पहचान पत्र अनिवार्य है।
विज्ञापन
यह आई कार्ड प्रशासन ने जारी किए हैं। यदि कोई इस दौरान बिना कार्ड के पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई संभव है। इस दौरान मां की शोभायात्रा के साथ वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। पिछले वर्ष हुए विवाद को लेकर इस बार कल्याणों और काराबारियों को पालकी उठाने का मौका मिलेगा।
शूलिनी मंदिर से गंज बाजार होते हुए हजारों श्रद्धालुओं के बीच मां की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। पहला पड़ाव पुराने बस अड्डे पर लगाया जाएगा। यहां मां के दर्शन आसानी से हों, इसके लिए बैरीगेट्स लगाए जा रहे हैं। हर वर्ष की भांति इस साल भी यहां भारी भीड़ के बीच मां का अभिवादन होने की उम्मीद है।
उसके बाद पालकी मालरोड से निकलेगी और उपायुक्त चौक से वापसी कर अपनी बड़ी बहन जो गंज बाजार स्थित पुराने मंदिर में रहती है, वहां जाएगी।
तीन दिवसीय मेले में खेलों का शुभारंभ दोपहर 3 बजे होगा। इसके अतिरिक्त सायं 5 से 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं सायं 7 बजे मुख्यमंत्री विभागीय प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनियों में सायं 8.30 बजे तक एनजैडसीसी एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रसिद्ध सांस्कृतिक दलों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहली सांस्कृतिक में नूरा सिस्टर धूम मचाएंगी। वहीं देर रात 9.30 बजे 10 बजे तक पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा पहाड़ी नाटियों पर दर्शकों को नचाएंगे।