{"_id":"680ce2d21a864689c6039fbe","slug":"maa-baniya-devi-sports-club-and-kohbag-team-reached-the-next-round-solan-news-c-176-1-ssml1040-142510-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मां बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब और कोहबाग की टीम पहुंची अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मां बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब और कोहबाग की टीम पहुंची अगले दौर में
विज्ञापन
दाड़लाघाट में शुरू हुई दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। मां बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब दाड़लाघाट की ओर से दो दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को चौधरी कांप्लेक्स में हुआ। प्रतियोगिता में पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि विशेष अतिथि के तौर पर राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश मौजूद रहीं। मुख्यातिथि पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी। विशेष अतिथि प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक मनोज वर्मा और संजू ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन के मैचों में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अर्की स्टार और कोहबाग की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में कोहबाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 83 अंक हासिल किए, जबकि अर्की स्टार केवल 30 अंक ही प्राप्त कर सकी। दूसरे मैच में जय मां बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब और दाड़लाघाट बॉयज की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में जय मां बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब ने 81 अंक हासिल किए, जबकि दाड़लाघाट बॉयज केवल 29 अंक ही प्राप्त कर सके। मां बनिया देवी स्पोर्ट्स क्लब और कोहबाग की टीम अगले दौर में पहुंच गई है। इस मौके पर जय देव ठाकुर, नरेंद्र सिंह चौधरी, कर्मचंद, राहुल वर्मा, संजू शर्मा, राहुल चौधरी, संजू, मनोज वर्मा, सतीश, रमेश, अतुल चंदेल, हेमराज गौतम, राजू चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।