फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Luminous power company Baddi to distrubute N-95 masks in Solan

जिले में 40 हजार एन-95 मास्क बांटेगी ल्यूमिनस

Sat, 13 Feb 2021 06:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। सीएसआर गतिविधियों के तहत ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड एनजीओ से जिला भर में 40 हजार एन-95 मास्क बांटेगी। ल्यूमिनस के प्लांट हेड नरेंद्र खन्ना, एचआर हेड पुनीत कुमार ने बताया कि कंपनी एसपी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील प्रशासन समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में कुछ एन-95 मास्क बांट चुकी है।
विज्ञापन

ल्यूमिनस उद्योग पहले भी कोविड-19 के कठिन समय में फ्रंट लाइन वारियर, पुलिस प्रशासन और आशा वर्करों के लिए पीपीई किट, सैनिटाइजर और मास्क मुहैया करवा चुकी है। नरेंद्र खन्ना ने बताया कि सोलन में 40 हजार मास्क सरकारी कार्यालयों में बांटे जाएंगे। एसपी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय में एन-95 मास्क बांटे गए।
विज्ञापन

एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि ल्यूमिनस उद्योग सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है। एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने सामाजिक और प्रशासनिक सहयोग के लिए ल्यूमिनस के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ल्यूमिनस के पवन कंबोज, उमेश शर्मा, कमल वर्मा, तपन, राघवेंद्र समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed