फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lpg supply on time

तय तारीख पर की जाए घरेलू गैस की सप्लाई

Fri, 06 Nov 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 06 Nov 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
Lpg supply on time

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि जिले के सभी उपमंडलों एवं पंचायतों में घरेलू गैस की नियमित आपूर्ति उन्हीं तिथियों पर की जाए, जिनके बारे में लोगों को पहले जानकारी दी जा चुकी है।

विज्ञापन


सोलन शहर में हर रविवार को लगाई जाने वाली सब्जी मंडी में केवल ग्रामवासियों को सब्जी विक्रय करने की अनुमति दी जाएगी। आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सोलन शहर में वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के निर्देश भी दिए। वह जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन



बैठक में सड़क, सिंचाई, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाएं के मुद्दे गूंजे। उन्होंने लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद विभाग को निर्देश दिए कि सभी पंचायतों में सड़क, सिंचाई, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त को निर्देश दिए कि पात्र भूमिहीन व्यक्तियों को आवंटित की जाने वाली भूमि के कार्य के शीघ्र निपटारे के लिए एक समिति गठित की जाए। लोनिवि को निर्देश दिए कि जिले की सभी सड़कों के कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने धर्मपुर-शालाघाट (वाया कुनिहार) मार्ग को डबललेन करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए। सोलन नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल के लिए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग तथा नगर परिषद द्वारा वसूली जा रही अलग-अलग दर का मामला सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री से उठाया जाएगा।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोगियों की सुविधा के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और चिकित्सकों एवं अन्य पैरामेडिकल कर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। सोलन शहर में विभिन्न स्थानों पर तीन पार्किंग स्थल बनाने के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से एक परियोजना एशियन विकास बैंक को प्रेषित की गई है।

 समिति के सदस्य सचिव अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील शर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

उपायुक्त मदन चौहान ने कहा कि मुख्य अतिथि को विश्वास दिलाया कि जन शिकायतों पर बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलें : पंत
नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष कुल राकेश पंत ने कहा कि कालका-शिमला सड़क मार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत केन्द्रीय रेल मंत्रालय से कालका-शिमला रेलमार्ग पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की मांग की जानी चाहिए। वहीं पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी ने बैठक में रेहड़ी-फहड़ी वालों को शहर में समुचित स्थान उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed