{"_id":"62bc8d855f54367f7b17033a","slug":"loss-worth-5-30-lakh-rupees-occured-due-to-rain-in-solan-district-two-roads-blocked-in-kandaghat-solan-news-sml4136058119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बारिश से पांच लाख का नुकसान, दो सड़कें भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बारिश से पांच लाख का नुकसान, दो सड़कें भी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में मंगलवार मध्य रात्रि से हो रही बारिश से लोक निर्माण विभाग को 5.30 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हो गया। कंडाघाट में दो सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी ने टीम और मशीनरी तैनात कर दी है।
जिले में सबसे अधिक नुकसान अर्की मंडल में हुआ है। यहां पर कई जगहों पर सड़कों पर मलबा आ गया। साथ ही कुनिहार क्षेत्र में टमाटर की फसल भी तबाह हो गई। टमाटर को सपोर्ट के लिए लगाए डंडों (झांबे) के टूटने से पूरी फसल खेतों में बिछ गई जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
हालांकि बारिश होने के बाद तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से अर्की उपमंडल में बनगढ़ कूनी पुल रोड पर स्लिप आने से कल्वर्ट को नुकसान हुआ है। ममलीग से कुफ्टू रोड पर स्लिप आया है। शालाघाट-अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला रोड पर भी कई जगह स्लिप आए हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ जाबलघट्टी-माहोग रोड, ममलीग-डूमहैर, शिमला-कुनिहार-रामशहर रोड पर भी कई जगह पहाड़ी से मलबा सड़क पर गिरा है। हालांकि ये रोड बंद नहीं हुए हैं लेकिन सड़कों को काफी नुकसान हुआ है।
सेरीघाट-नेरी सड़क पर मूसलाधार बारिश के बीच ड्रेनेज को नुकसान होने से बंद कर दिया गया है। सोलन मंडल के कोट-कढौर और वाकनाघाट-सुबाथू वाया छावशा रोड भी बारिश होने से बंद हो गया है। सभी जगहों पर विभाग ने टीम के साथ जेसीबी, बुल्डोजर और टिपर को भेजा गया है।
उधर, लोक निर्माण अधीक्षण अभियंता ई. एसपी जगोता ने बताया कि जिला में बंद हुई सड़कों खोलने के लिए टीम भेज दी गई है। जल्द ही ये सड़कें खुल जाएंगी। बुधवार को बारिश से करीब 5.30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। अन्य जगहों में कई उपमंडलों में नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
बारिश से नकदी फसलों को लाखों रुपये का नुकसान
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार क्षेत्र में मंगलवार मध्य रात्रि से हो रही बारिश ने नकदी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। कुनिहार के हरिपुर, सहबार, बनिया देवी आदि गांवों में फसलें बारिश और आंधी से जमीन की ओर झुक गई हैं। किसान नरेंद्र, दीपक, जय सिंह, रामलाल, संजू आदि ने बताया कि उन्होंने फ्रांसबीन, टमाटर, शिमला मिर्च और खीरा लगाया है। बारिश ने फसल को तबाह कर दिया। इससे लाखों का नुकसान हो गया है।