फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lord Ram is the basis and essence of our life: Shastri

भगवान राम हमारे जीवन का आधार और सार : शास्त्री

Sun, 12 May 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 12 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने की दी प्ररेणा
विज्ञापन

प्लांखवाला में नौ दिवसीय श्री राम कथा का विश्राम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भटोली कलां पंचायत के गांव प्लांखवाला के महादेव शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन कथा सुनाते हुए कथा व्यास धर्मवीर शास्त्री ने कहा कि भगवान राम हमारे जीवन का आधार और सार हैं। हमें प्रभु राम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इसी के साथ नौ दिवसीय कथा का विश्राम हो गया।
कथा को गति देते हुए शास्त्री ने श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से विश्वविख्यात हैं। वह एक राष्ट्र पुरुष ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व को मर्यादा का पाठ पढ़ाने वाले सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देने वाले महापुरुष हैं। सनातन में श्रीराम को पूर्ण ब्रह्म परमेश्वर की संज्ञा दी गई है।
विज्ञापन

साक्षात विष्णु भगवान का पूर्ण अवतार श्रीराम हैं। जिन्होंने माता-पिता, भाइ, पत्नी, परिवार व सामाजिक व्यवहार को सिखाया। अयोध्या के राज सिंहासन पर आसीन होने से पूर्व हर उस वर्ग से प्रेमपूर्वक मिले। 14 वर्षों बाद जानकी सहित अयोध्या लौटकर राज सिंहासन पर बैठकर राम राज्य की स्थापना की। हमें भी प्रभू राम के बताए गए मार्ग पर चलना जरूरी है। इस अवसर पर भटोली पंचायत की प्रधान सोनू देवी, पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, लच्छमी देवी, ऊषादेवी, रमेशकुमार, रामसिंह, शकुंतला दवी, जोगिंद्र सिंह, जसवीर कौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed