फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Liquor vend in Barotiwala closed after strong protest from villagers

विरोध के चलते बरोटीवाला में शराब का ठेका किया बंद

Wed, 08 Jun 2022 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला पंचायत के वार्ड-3 में खुले शराब के ठेके को लोगों के विरोध के चलते बंद कर दिया। यहां पर बिना एनओसी से शराब का ठेका खोल दिया था जिसका पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडल की पदाधिकारियों ने विरोध किया। इसके चलते आबकारी एवं कराधान विभाग को इसे बंद करना पड़ा। पंचायत ने यह भी साफ कर दिया कि पंचायत में किसी भी वार्ड में ठेका नहीं खुलेगा।
आबकारी एवं कराधान विभाग ने बरोटीवाला पंचायत के वार्ड-3 में एक निजी स्कूल के साथ ठेका खोल दिया। रातोंरात खुला यह ठेका रिहायशी मकानों के साथ है। इसके बाद पंचायत प्रधान हंसराज, उपप्रधान हितेंद्र सोनू, वार्ड पंच कंचन, सपना, निर्मला, सुमन और महिला मंडल की सभी महिलाएं ठेके के आगे एकत्रित हो गए और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि उनके बच्चे स्कूल जाते हैं। यहां ठेका खुलने से उन पर गलत असर पड़ेगा। पंचायत के उपप्रधान हितेंद्र सोनू ने बताया कि सभी वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में ठेका न खोलने की बात कही जिससे विभाग को मजबूरन ठेका बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ठेका बंद करने के आश्वासन के बाद लोगों ने अपने विरोध को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed