फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Levis company duplicate products selling in Baddi

लेवाइस कंपनी के नाम पर बद्दी में बेचे जा रहे नकली उत्पाद

Sat, 18 Dec 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Levis company duplicate products selling in Baddi
Levis company duplicate products selling in Baddi
बद्दी(सोलन)। लेवाइस कंपनी के नाम पर नकली जींस, पैंट और जैकेट सस्ते दाम में तैयार कर बद्दी के दो दुकानदारों पर धोखाधड़ी, कॉपीराइट एक्ट और ट्रेड मार्क एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी नेटरिका कंपनी के सीनियर इंवेस्टिगेटर सुशील कुमार ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी कंपनी ने अलग-अलग उत्पादन करने वाली कंपनियों के साथ करार किया है।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल उनके क्षेत्राधिकार में आता है। लेवी स्ट्रेस एंड कंपनी का इकरार उनकी कंपनी नेटरिका के साथ हुआ है लेकिन बद्दी के सिटी फैशन प्वाइंट और विक्की गारमेंट मेन बाजार बद्दी के मालिक ने अपनी दुकान और गोदाम में लेवाइस कंपनी के नाम पर नकली जींस, पैंट और जैकेट का उत्पादन असली कंपनी की अनुमति के बगैर तैयार कर दी है। सस्ते दाम में तैयार करके उत्पाद को महंगे दामों में लोगों को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों के साथ धोखाधड़ी हो रही है, सरकार को टैक्स के रूप में चूना लग रहा है। असली कंपनी के ब्रांड की छवि को भी खराब कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इन दुकानदारों के गोदाम में लेवाइस कंपनी की नकली जींस, पैंट और जैकेट तैयार करने आदि मशीन भी मौके पर मिल सकती हैं। ये दुकानदार महंगे दामों में गलत तरीके से ट्रेड मार्क कर असली कंपनी का उत्पाद बता कर स्वयं वित्तीय लाभ कमा रहे हैं जबकि असली कंपनी व राज्य सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचा रहे हैं। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed