फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Leprosy does not spread through handshake or hug

Solan News: हाथ मिलाने, गले मिलने से नहीं फैलता कुष्ठ रोग

Thu, 30 Jan 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
लौहांजी कुष्ठ रोग अस्पताल में रोगियों से मिले एमएमयू बीएससी नर्सिंग के प्रशिक्षु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस पर स्वास्थ्य महकमे ने शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान आगामी दिनों तक चलेगा और लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण और बचाव के बारे में बताया जाएगा। वहीं, कुष्ठ रोग अस्पताल लौहांजी में भी एमएमयू के बीएससी नर्सिंग के प्रशिक्षु रोगियों से मिले। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने रोगियों को आहार वितरित किया। साथ ही प्रशिक्षुओं को शपथ भी दिलवाई गई। इसके बाद सेंट ल्यूक्स सोलन में कुष्ठ रोग को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता आएबीसी समन्वयक राधा चौहान ने की। इस दौरान उन्होंने कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग है जो माइक्रो बैक्टेरियम नाम के बैक्टीरिया से होता है। यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के साथ लंबे समय तक निकट संपर्क में आने पर फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने के समय उनके समीप उपस्थित अन्य को यह रोग हो सकता है। वहीं, उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग आकस्मिक संपर्क जैसे कि हाथ मिलाने, गले मिलने, बर्तन साझा करने या साथ बैठने से नहीं फैलता है। उन्होंने आग्रह किया है कि यदि किसी व्यक्ति में उपरोक्त लक्षण दिखाई दें तो वह निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवाएं ताकि सही समय पर उपचार शुरू हो सके।


रैली निकाल किया लोगों को जागरूक
धर्मपुर(सोलन)। डिवाइन पब्लिक स्कूल धर्मपुर में बुधवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग निवारण दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुष्ठ रोग के बारे में स्कूली बच्चों और स्टाफ को जागरूक किया। स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने जागरूकता रैली भी निकाली। इसमें बच्चे ने लोगों को कुष्ठ रोग से बचाव के बारे में लोगों को बताया। नारे के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से पुष्पा जसवाल और मीना चंदेल ने स्कूली बच्चों को कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच प्रश्नोतरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें विभव शर्मा, सौनाली, आरती, स्वास्तिक, टौनी, टोमी,राधिका को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य एचपी शर्मा, कांता, आकोश,दमन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed