फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Learning level of students in Solan slips to 9th position

शिक्षा स्तर में पिछड़ रहा एजुकेशन हब सोलन

Thu, 16 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
ललित कश्यप
विज्ञापन

सोलन। शिक्षा हब सोलन में 2017 की तुलना में विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में पिछड़ा है। यह खुलासा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 की रिपोर्ट में हुआ है। यह सर्वे भाषा, गणित, पर्यावरण विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में योग्यता-आधारित मूल्यांकन पर केंद्रित था।
इसमें पाया गया कि कोविड के बीच छात्रों में सीखने के स्तर में गिरावट आई है। शिक्षा मूल्यांकन में तीन साल पहले प्रदेश में पहले स्थान पर रहने वाला सोलन सीधे नौवें स्थान पर खिसक गया है। इसमें कक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा शामिल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय हर तीन साल में गुणवत्ता सर्वेक्षण की जांच के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण कराता है। पिछला राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2017 में हुआ था। अगला उपलब्धि सर्वेक्षण 2020 में होना था लेकिन कोरोना की वजह से 2021 में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सर्वेक्षण में इस बार निजी स्कूलों को भी शामिल किया गया था। हालांकि सरकारी की तुलना में निजी स्कूलों की रिपोर्ट संतोषजनक रही है। सर्वेक्षण में कक्षा तीसरी के छात्रों का गणित का मूल्यांकन में इस बार छ: अंक पीछे रहा है जबकि हिंदी में पांच और ईवीएस में दो रहा है।

पांचवीं कक्षा में हिंदी में 11, गणित में 14 अंक कम रहे हैं। इसके अनावा आठवीं कक्षा में हिंदी में 14, गणित में 10, सामाजिक विज्ञान में 11, विज्ञान में 13 अंकों की कमी आई है।
उधर, जिला मूल्यांकन विशेषज्ञ बबीता ठाकुर ने बताया कि इस साल शिक्षा औसतन दर में सोलन पिछड़ गया है। हालांकि निजी स्कूलों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।
शिक्षा औसतन दर प्रतिशत में
कक्षा आठवीं
विषय 2017 2021
हिंदी 63 49
गणित 37 27
समाज 47 36
विज्ञान 48 35
कक्षा पांचवीं
हिंदी 65 50
गणित 49 35
ईवीएस 56 42
कक्षा तीसरी
हिंदी 64 58
गणित 57 51
ईवीएस 60 58
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed