{"_id":"64a820d5ae3a142e2800d38b","slug":"landslide-on-kalka-shimla-railway-track-trains-delayed-solan-news-c-176-1-ssml1042-3058-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, ट्रेनें हुईं लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, ट्रेनें हुईं लेट
Fri, 07 Jul 2023 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
कालका-शिमला रेलवे लाइन पर आया पानी और मलबा। संवाद
सोलन। मूसलाधार बारिश के चलते कालका-शिमला रेलवे ट्रैक मलबा और पेड़ गिरने ट्रैक बाधित हो गया। इसके चलते इस सेक्शन में चलने वाली दो ट्रेनें देरी से कालका रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं यात्रियों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। इसके चलते करीब दो घंटा तक ट्रेनों की आवाजाही नहीं हो सकी। अधिकतर मलबा धर्मपुर और सनवारा रेलवे स्टेशन के बीच में आया है। जहां पर ट्रेन को भी बीच जंगल में रोकना पड़ा। ट्रैक पर से मलबा हटाने के बाद ट्रेनें चली हैं।
जानकारी के अनुसार धर्मपुर-सनवारा रेलवे ट्रैक पर पानी और मलबा आने के कारण बंद हो गया। इस दौरान कालका से शिमला आ रही 52455 अप ट्रेन के ड्राइवर ने समय रहते मलबा गिरा देख लिया और मौके पर ही ट्रेन को रोक लिया गया। इसकी सूचना तुरंत सनवारा और धर्मपुर रेलवे स्टेशन को दी गई। जिसके बाद बोर्ड की टीम ने मौके पर आकर मलबा हटाने का कार्य किया। ट्रेन के बीच जंगल में ही फंस जाने के कारण यात्री भूखे, प्यासे इधर-उधर भटकते रहे।
वहीं 52456 डाउन ट्रेन को भी मलबा होने के कारण रेलवे स्टेशन धर्मपुर पर ही रोक लिया गया था। मलबा हटाने के बाद दोनों ट्रेन को गंतव्य की ओर भेजा गया।
गौर रहे कि वीरवार देर शाम भी ट्रैक पर सनवारा और कोटी में भूस्खलन हो गया था। ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आ जाने के कारण कुछ देर तक ट्रेनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया था। सूचना मिलने के बाद बोर्ड की टीम ने मौके पर जाकर मलबा हटाया। इसके बाद ट्रेनें कालका की ओर रवाना हुई। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भी चार ट्रेनें देरी से शिमला से कालका की ओर गईं। वीरवार को रेलवे ट्रैक पर करीब शाम 7:30 बजे धर्मपुर-सनावरा और सनवारा-कोटी रेलवे स्टेशन के बीच पहाड़ी से मलबा और पत्थर ट्रैक पर गिरे थे। इसके बाद ट्रैक करीब रात 10:30 बजे बहाल हुआ था। रेलवे अधिकारी ने बताया कि सनवारा रेलवे स्टेशन के समीप मलबा आने के कारण ट्रेन लेट हुई हैं। मलबा हटाने के बाद ही ट्रेनों को गंतव्य की ओर भेजा गया।