{"_id":"61116ff38ebc3e7b9f2e680a","slug":"landslide-on-kalka-shimla-nh-near-sanvara-traffic-diverted-one-way-solan-news-sml379832719","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-5 पर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप दरकी पहाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-5 पर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप दरकी पहाड़ी
विज्ञापन
Landslide on Kalka-Shimla NH near Sanvara traffic diverted one-way
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर सोमवार तड़के सुबह सनवारा के समीप भूस्खलन हो गया। इस कारण रेलवे ओवर ब्रिज के समीप से यातायात को दूसरी लेन में डायवर्ट करना पड़ा। गनीमत रही कि वाहन चालकों ने पहाड़ से पत्थरों को गिरते देख लिया और अपने वाहनों को काफी पहले ही रोका लिया।
इससे हादसा होने से भी टला। हालांकि, सूचना मिलने के बाद धर्मपुर पुलिस और फोरलेन निर्माता कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान लगभग तीन घंटे बाद सड़क से मलबा हटाकर दोनों लेन को सुचारु रूप से चलाया।
जानकारी के अनुसार परवाणू-सोलन फोरलेन में लगातार पहाड़ी दरकने के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों भी बारिश के बाद पहाड़ों से मलबा और पत्थर सड़क पर आया। भूस्खलन के बाद वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया था। कुछ देर के लिए शिमला जाने वाले वाहनों को दूसरी लेन में डायवर्ट किया गया। टीम ने जेसीबी की सहायता से मलबा व पत्थर हटाकर एनएच को सुचारु किया है।
पहाड़ी वाली साइड पार्क न करें वाहन
एनएच पर लगतार पहाड़ों से गिर रहे मलबे को देखते हुए पुलिस ने लोगों से पहाड़ी वाली साइड वाहन पार्क नहीं करने का आग्रह किया है। धर्मपुर पुलिस थाना के प्रभारी राकेश रॉय ने कहा कि बारिश के बाद पहाड़ दरकने की आशंका रहती है। ऐसे में पहाड़ वाली साइड वाहन पार्क करने से कोई भी हादसा होने का खतरा है।