फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himuda land

हिमुडा की जमीन से उखाड़े अवैध कब्जे, झुग्गियां साफ

Thu, 01 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
ब्यूरो, परवाणू, सोलन Updated Thu, 01 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Himuda land
आयशर गेट सेक्टर दो में हिमुडा की जमीन पर कब्जा करके अवैध झुग्गियां बनाने वालों पर कार्रवाई की गाज आखिरकार गिर ही गई। - फोटो : अमर उजाला

आयशर गेट सेक्टर दो में हिमुडा की जमीन पर कब्जा करके अवैध झुग्गियां बनाने वालों पर कार्रवाई की गाज आखिरकार गिर ही गई। करीब 59 झुग्गी वालों से कब्जा छुड़ाया और जमीन का कब्जा हिमुडा को सौंपा गया। मामला काफी समय से विचाराधीन था। कोर्ट के आदेशों के बाद राजस्व विभाग ने यह कार्रवाई की। एक माह पहले भी यहां पर कब्जा छुड़वाने का अभियान शुरू किया था लेकिन झुग्गी वालों ने इसका विरोध किया था और उनके समर्थन में नगर परिषद के कांग्रेसी पार्षद भी खड़े हो गए थे। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों को एक माह का अतिरिक्त समय देकर बिना कब्जा छुड़ाए लौटना पड़ा था।

विज्ञापन


अभी करीब 6 दिन पहले दोबारा से सभी 102 झुगी वालों को जमीन खाली करने को लेकर नोटिस जारी किए थे। इसके बाद वीरवार को यहां पर दोबारा से झुग्गी हटाने का अभियान शुरू हुआ। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई और देर शाम तक 59 झुग्गी वालों से कब्जा हटाकर हिमुडा को सौंपा। यहां करीब 102 झुग्गी वालों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। 53 झुग्गी वालों नोटिस पर 29 सितंबर तक का स्टे लिया है। कानूनगो कसौली तहसील हीरा सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed