फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kunihar Boys School SMC decides to continue old timings from 9:00 AM to 3:00 PM

छात्र स्कूल कुनिहार नौ से तीन बजे तक ही लगेगा

Wed, 04 May 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार की प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने स्कूल का समय सुबह नौ से तीन बजे तक रखने पर सहमति जताई है। स्कूल प्रबंधन समिति का कहना है कि अगर स्कूल साढ़े सात बजे लगता है तो छात्र-छात्राओं को बसों की समस्या होगी।
इस कारण वे समयानुसार स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे। बुधवार को स्कूल स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर ने की। बैठक में स्कूल से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षक के तबादले पर समिति ने सरकार के प्रति रोष जताया। उन्होंने कहा कि तबादले के बाद पद लंबे समय तक खाली रहता है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाती है और बच्चों का भविष्य दाव पर लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में अटल लैब के उद्घाटन के लिए उपायुक्त को जल्द बुलाने का निणर्य भी लिया गया। अगस्त में विद्यालय में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं को देखते हुए खेल मैदान का कार्य में आई खामियों के दुरुस्त करने का भी प्रस्ताव बैठक में रखा गया।
इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, सलाहकार अक्षरेश, विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, दुर्गानंद शर्मा सहित एसएमसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed