फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kuftu School emerged as the winner in badminton, and Delgi School in Kho-Kho.

Solan News: बैडमिंटन में कुफ्टू और खो-खो में देलगी स्कूल बना विजेता

Fri, 11 Sep 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 11 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kuftu School emerged as the winner in badminton, and Delgi School in Kho-Kho.
सुबाथू में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो खो में अपना प्रदर्शन करती स्कूली छात्रए
सुबाथू में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद में हुए कई मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) सुबाथू के खेल मैदान में जिला स्तरीय अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 60 विभिन्न स्कूलों से कुल 596 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वीरवार को कई स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले गए, जबकि कुछ मुकाबले शुक्रवार को संपन्न होंगे।
कबड्डी में दभोटा, बैडमिंटन में कुफ्टू और खो-खो में देलगी ने खिताबी जीत हासिल की। कुश्ती में मंझोली स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पट्टा महलोग दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में दाड़लाघाट की टीम ने सोलन गर्ल्स को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। शतरंज प्रतियोगिता में टैगोर वनस्थली स्कूल (कुठाड़) की नव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। सोलन की सुभांषी दूसरे और सृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

योग स्पर्धा में चामियां स्कूल का दबदबा रहा। स्कूल ने अधिकांश श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया, जबकि ओच्छघाट स्कूल उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शेष फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
टीम स्पर्धाओं के परिणाम

कबड्डी के फाइनल में दभोटा की टीम ने सोलन गर्ल्स को हराकर ट्रॉफी जीती। खो-खो प्रतियोगिता में देलगी ने छावशा को शिकस्त देकर पहला स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में दाड़लाघाट की टीम ने सोलन गर्ल्स को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। कुश्ती में मंझोली स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पट्टा महलोग दूसरे स्थान पर रहा।

इनसेट
व्यक्तिगत और युगल स्पर्धाओं के विजेता

बैडमिंटन का खिताब कुफ्टू ने बातल को हराकर अपने नाम किया। शतरंज में नव्या ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सोलन की सुभांषी दूसरे और सृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं।


योग में चामियां स्कूल ने ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल किया। वंशिका, सिया, दीपिका-आस्था और सिया-वंशिका ने चामियां के लिए ये जीत दर्ज कीं। ओच्छघाट की महक ने ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक सिंगल योग में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed