फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Krishna Pal appointed as District Minister, Madan Mehra as Parwanoo City President

Solan News: कृष्ण पाल जिला मंत्री, मदन मेहरा परवाणू नगर अध्यक्ष नियुक्त

Tue, 03 Mar 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
परवाणू में हिमालय परिवार संगठन की मासिक बैठक में दी नियुक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। हिमालय परिवार संगठन की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष सुभाष नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए दायित्वों की घोषणा की गई। बैठक के दौरान कृष्ण पाल को जिला मंत्री और मदन मेहरा को परवाणू नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुभाष नेगी ने बताया कि हिंदू-बौद्ध समन्वय का प्रतीक सिंधु दर्शन यात्रा (लेह-लद्दाख) जून 2026 में आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और देशभर से लाखों कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है। सोलन जिला के प्रत्येक मंडल से भी कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हिमालय परिवार संगठन का लक्ष्य राष्ट्र निर्माण के साथ मानव कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। सुभाष नेगी ने बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक जिला व तहसील स्तर पर महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed