फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kreeda Bharati Kasauli Mandal Formed; Om Arya Appointed President

Solan News: क्रीड़ा भारती कसौली मंडल का गठन, ओम आर्य बने अध्यक्ष

Mon, 24 Aug 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 24 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kreeda Bharati Kasauli Mandal Formed; Om Arya Appointed President
क्रीडा सेवा भारती के कसौली मंडल की नई कार्यकारिणी के सदस्य व अन्य पदाधिकारी। स्रोत : मंडल
गांव-गांव तक खेल संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

खेलों के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित युवा पीढ़ी का तैयार करना मुख्य उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। क्रीड़ा भारती की ओर से धर्मपुर में आयोजित विशेष परिचय एवं संगठनात्मक बैठक के दौरान कसौली मंडल का विधिवत गठन किया गया। संगठन के प्रांत एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाजसेवी ओम आर्य को सर्वसम्मति से क्रीड़ा भारती कसौली मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अध्यक्ष पद का दायित्व मिलने पर ओम आर्य ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वह पूरी निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के साथ निभाएंगे। उनका मुख्य उद्देश्य कसौली मंडल को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाना, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और गांव-गांव तक खेल संस्कृति को पहुंचाना रहेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि क्रीड़ा भारती केवल खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित युवा पीढ़ी तैयार करने का एक सशक्त माध्यम है। कसौली मंडल में इसी सोच के साथ विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। बैठक में प्रांत प्रचार प्रमुख अक्षय, प्रांत कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर, जिला महामंत्री मनोज चौहान और जिला सह मंत्री इंदर सिंह ने भाग लिया। वहीं सोलन मंडल से अध्यक्ष अनिल कौंडल और मंत्री हेमंत शांडिल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने युवाओं को खेलों से जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed