फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Krasna Lab is closed for 15 days due to non-payment of electricity bill

Solan News: बिजली का बिल जमा न करवाने पर क्रस्ना लैब 15 दिन से बंद

Tue, 03 Jun 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में क्रस्ना लैब बिजली का बिल नहीं भरने के कारण बीते 15 दिन से बंद पड़ी है। ऐसे में मरीजों को टेस्ट की सुविधा नहीं मिल रही है। केवल सरकारी लैब में दोपहर 1:00 बजे तक टेस्ट हो रहे हैं। जिस कारण अब मरीजों को निजी लैब में महंगे दामों में टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में सोलन के साथ-साथ शिमला और सिरमौर से भी मरीज उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल में लगभग सभी विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। उपचार के दौरान मरीजों में बीमारी का सही पता के लिए टेस्ट लिखते हैं। टेस्ट के लिए मरीज घंटों भर लाइन में लगकर बिल कटाते हैं। जब बार आती है तो इन्हें अगले दिन सैंपल के लिए बुलाया जाता है। जिस कारण दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को मजबूरी में निजी लैब में टेस्ट करवाने चले जाते हैं। जहां पर पर अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मरीजों ने प्रदेश सरकार से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।

99,981 रुपये है पेंडिंग बिल
मई तक क्रस्ना लैब का 99,981 रुपये पेंडिंग है। अब जून का भी बिल इसमें जुड़ जाएगा। क्योंंकि कनेक्शन 19 मई को काटा गया है। इससे पहले का बिज जोड़ने पर फिर बिल एक लाख से ऊपर हो जाएगा, लेकिन इसके लिए क्रस्ना लैब ने कोई योजना नहीं बनाई है।
विज्ञापन

क्रस्ना लैब प्रबंधन रोजाना दावा करते हैं कि वे बिल जमा करवा देंगे। लेकिन आज तक बिल जमा नहीं करवाया है। लैब की ओर से मरीजों को सुविधा न देने पर निगेटिव रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसे सरकार को भेजा जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए सरकारी लैब में दोपहर 1:00 बजे से सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राकेश पवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed