{"_id":"68f7abc8ec90e21f870a3a10","slug":"kohinoor-in-kabaddi-mamlig-b-winner-in-volleyball-solan-news-c-19-1-sml1039-620050-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कबड्डी में कोहिनूर, वॉलीबाल में ममलीग बी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कबड्डी में कोहिनूर, वॉलीबाल में ममलीग बी विजेता
विज्ञापन
जाठियादेवी में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ। स्रोत : आयोजक
- फोटो : d
जाठिया देवी में कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नवयुवक मंडल बागी-जाठिया देवी ने ज्वाला माता मंदिर जाठिया देवी ग्राउंड में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। कबड्डी में कोहिनूर टीम विजेता और शोघी उपविजेता रही। विजेता को 6100 रुपये और उपविजेता को 4100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। वॉलीबाल के फाइनल में ममलीग बी ने ममलीग ए काे हराकर ट्राॅफी जीती। विजेता टीम को 3100 रुपये और उपविजेता को 1500 रुपये दिए गए। इसके अलावा बैडमिंटन के फाइनल में ध्रुव ने अर्जुन को हराया। विजेता को 1000 और उपविजेता को 500 रुपये नकद दिए गए।
नवयुवक मंडल बागी-जाठिया देवी के अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में 60 से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों से स्वस्थ और सकारात्मक गतिविधियों में जोड़ना था। प्रतियोगिता में रिंकू और अर्जुन ने बतौर रेफरी भूमिका अदा की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एनवाईकेएस के जिला युवा अधिकारी विपिन ने किया। इस मौके पर नेशनल यूथ वॉलंटियर नितेश भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने किया। कृष्ण ठाकुर ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों और स्वास्थ्य गतिविधियों से जोड़ने का बेहतरीन अवसर देते हैं।