फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kisan Sabha

सोलन दाड़लाघाट में किसान सभा का हल्ला बोल

Fri, 05 Jun 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सोलन/दाड़लाघाट।
ब्यूरो /अमर उजाला, सोलन/दाड़लाघाट। Updated Fri, 05 Jun 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन

सोलन और दाड़लाघाट में किसान सभा ने जंगली जानवरों और कृषि क्षेत्र में आ रही समस्याओं के हल न होने पर हल्ला बोला। सोलन मुख्यालय में किसान सभा प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। वहीं दाड़लाघाट में नारेबाजी करते हुए जंगली जानवरों से निजात दिलवाने की मांग उठाई गई।

विज्ञापन


सभा का कहना है कि जंगली जानवरों की समस्याओं को काफी पहले से उठाते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस समस्या का कोई स्थाई निदान नहीं किया है। परेशान ग्रामीणों को इससे निजात दिलाने के लिए हिमाचल किसान सभा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र से गुहार लगाई है। इसके तहत सभा ने शुक्रवार को उपायुक्त सोलन के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सभा के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आवारा पशु लोगों की परेशानी बने हुए हैं। वहीं आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नील गाय, जंगली सुअर, हिरण, खरगोश, शाही, चमगादड़, तोते, जंगली मूर्गे फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन  सौंपने वालों में संत राम, रूप राम, राम लाल, सुखदेव, अजय शर्मा, जोगेंद्र,  कृष्णा देवी, लक्ष्मी, रामेश्वर सिंह, मदन, बबली, परमेंद्र, जय दत्त सहित अन्य मौजूद रहे।


सरकार का रवैया उदासीन: जिलाध्यक्ष
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा की अगुवाई में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दाड़लाघाट से लेकर थाना तक रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि बंदरों के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटाना जरूरी हो गया है। इस दौरान प्रेम चंद चंदेल, अमर चंद, रूप चंद ठाकुर, नंद लाल, चंदू राम, रत्न लाल, सीता राम, विनोद कमल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed