{"_id":"6accdafbb82bbc8ed9019336","slug":"khalogda-society-election-17-candidates-in-the-fray-for-7-seats-solan-news-c-176-1-sln1009-181528-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खलोगडा सोसायटी चुनाव, 7 पदों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खलोगडा सोसायटी चुनाव, 7 पदों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में
Tue, 13 Oct 2026 12:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
15 ने लिए अपने नाम लिए वापस, बुधवार को दिए जाएंगे चुनाव चिह्न
1566 शेयरधारक मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। खलोगड़ा सोसायटी कुमारहट्टी के निदेशक मंडल के सात पदों के लिए 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें 15 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। बुधवार को शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
चुनाव पर्यवेक्षक राकेश कुमार ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद 17 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। सोसायटी के 1,566 शेयरधारक सात निदेशकों के चुनाव के लिए मतदान करेंगे। सोसायटी का कार्यक्षेत्र चेवा, बड़ोग, अन्हेच, बोहली, कोरो कैथडी और सुल्तानपुर सहित छह पंचायतों में फैला है।
पांच जोन में सीधा मुकाबला होगा, जबकि जोन तीन, खाली कुमारहट्टी में त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। जोन चार, बड़ोग में चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
जोन एक, कोरो में जय किशन और ओम प्रकाश आमने-सामने हैं। जोन दो, खील जासली में पूर्ण सिंह और राजकुमार के बीच सीधी टक्कर है। जोन पांच, सुल्तानपुर में दया राम और सुरेंद्र ठाकुर, जोन छह, कटल कठार में बलवंत सिंह और जिया लाल तथा जोन सात, रीहूं में मोहन लाल और संदीप कुमार चुनाव मैदान में हैं।
कांग्रेस-भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल
सोसायटी का चुनाव कांग्रेस और भाजपा, दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी सोसायटी में बहुमत हासिल करने के प्रयास में हैं, वहीं भाजपा की ओर से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल अपने समर्थित उम्मीदवारों को जिताने के लिए प्रयासरत हैं। चुनाव में उम्मीदवारों को क्रिकेट बैट, आम, सीढ़ी, लेटर बॉक्स, गेंद और तीर जैसे चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चुनाव पर्यवेक्षक के अनुसार, कुछ उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने संबंधी आवेदन दोपहर तीन बजे के बाद आने के कारण चुनाव नियमों के तहत स्वीकार नहीं किए जा सके।