{"_id":"6a6c8065e76bddc5e00a8864","slug":"kasauli-sdm-office-army-public-school-threat-email-independence-day-security-alert-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: स्वतंत्रता दिवस से पहले कसौली में हाई अलर्ट, SDM कार्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल को धमकी भरे ई-मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: स्वतंत्रता दिवस से पहले कसौली में हाई अलर्ट, SDM कार्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल को धमकी भरे ई-मेल
Fri, 31 Jul 2026 04:44 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, कसौली (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कसौली (सोलन)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:44 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस से पहले कसौली के एसडीएम कार्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल, डगशाई को धमकी भरे ई-मेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस, साइबर टीम और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटे हैं। प्रशासन ने सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ लोगों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
विज्ञापन
कसौली में हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस से पहले सोलन जिले के कसौली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कसौली स्थित एसडीएम कार्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल, डगशाई को धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि साइबर टीम और डॉग स्क्वॉड को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक अज्ञात ई-मेल आईडी से भेजे गए संदेश में 15 अगस्त के दौरान सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाने, राष्ट्रविरोधी नारे लिखने और भय का माहौल पैदा करने जैसी धमकियां दी गई हैं। ई-मेल में मीडिया, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन तक संदेश पहुंचाने का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार यह ई-मेल एसडीएम कार्यालय कसौली और आर्मी पब्लिक स्कूल, डगशाई के अलावा कुछ अन्य ई-मेल पतों पर भी भेजा गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
साइबर टीम जुटी जांच में
एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस को तत्काल सूचित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ई-मेल की तकनीकी जांच के लिए साइबर टीम को लगाया गया है, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वॉड को भी अलर्ट किया गया है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान, उसकी वास्तविक लोकेशन और संदेश के स्रोत का पता लगाने के लिए डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।
संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई निगरानी
स्वतंत्रता दिवस समारोहों को देखते हुए प्रशासन ने सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संवेदनशील सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। संबंधित विभागों और संस्थानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अफवाहों से बचने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।