फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kasauli-Chail-Barog received a spell of white silver, with Solan recording 55.4 mm of rain.

Solan News: कसौली-चायल-बड़ोग में बिछी सफेद चांदी, सोलन में 55.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

Sat, 24 Jan 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद 16.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में दिनभर पड़ती रही बारिश, सुने दिखाई दिए बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में तीन माह बाद हुई बारिश व बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। कसौली, चायल, बड़ोग, डगशाई, करोल टिब्बा समेत कुछ जगहों पर पहाड़ बर्फ से ढक गए। वहीं, अन्य स्थानों पर जमकर बारिश हुई। इससे तापमान में भी 16.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। सोलन में जहां वीरवार को दिन का तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस था वह शुक्रवार को घटकर 6.8 डिग्री पहुंच गया। इस दौरान जिलेभर में 13 घंटों में 55.4 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई। वहीं, शुक्रवार दिनभर रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी रहा है, जबकि पहाड़ियां बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढक गई है। इससे पहाड़ों की खूबसूरती ओर बढ़ गई। बर्फबारी और बारिश से किसान-बागवान भी खुश हो गए है। पिछले लंबे सूखे और शुष्क ठंड से राहत मिली है। जिला मुख्यालय में सुबह से ही बारिश और बीच-बीच में बर्फ के फाहे गिरते रहे। इस बीच जिला मुख्यालय लोगों की काफी कम चहल-पहल रही है। इससे बाजार में दिनभर सन्नाटा छाया रहा। प्रदेश में देर रात मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ। वीरवार रात करीब 10:30 बजे से आंधी चली। इसके बाद सुबह 3:00 बजे से बारिश शुरू हुई। सुबह करीब 9:00 बजे के बाद पर्यटन क्षेत्राें में बर्फबारी का दौर चला। बीबीएन में भी दिनभर जमकर बारिश हुई। इससे ठंड में काफी इजाफा हो गया है।

इनसेट
लोगों ने की मौज मस्ती
सोलन। शहर के आसपास हैप्पी वेली, गलानग, बड़ोग में बर्फबारी होने के बाद लोगों ने जमकर मौज मस्ती की। युवा बर्फ में खेलते हुए नजर आए। कुमारहट्टी और सोलन से लोग पैदल ही इन स्थानों पर पहुंच गए। धर्मपुर के समीप डगशाई में भी बर्फ के बाद लोगों ने सड़क पर मौजमस्ती की।
विज्ञापन


इनसेट
चार साल बाद हुई बर्फबारी
कसौली (सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली में लंबे अरसे के बाद बर्फबारी हुई। आसमान से गिरते बर्फ के फाहे देख लोग खुश हो गए। एकाएक फाहे की तेज होते रहे और कुछ ही देर में पहाड़ियां सफेद चादर ढके हुए नजर आई। सुबह 9:00 बजे से कसौली में हल्के-हल्के बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए। इसके बाद लोगों के चहरे पर खुशी आई। लोगों को सुबह ही बर्फ पड़ने की आस जग गई और बर्फ का इंतजार करने लगे, लेकिन ये इंतजार चंद घंटों में खत्म हो गया। सुबह 10:00 बजे बर्फबारी तेज हो गई। लोग घरों से बाहर निकल गए और बर्फबारी का मजा उठाने लगे। इसके अलावा पट्टामोड़, कुमारहट्टी में भी बर्फ के फाहे गिरते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बारिश ने नगर निगम के कार्यों की खोली पोल
बद्दी (सोलन)। नगर निगम के वार्ड आठ हाउसिंग बोर्ड फेज-1 व फेज-2 की गलियां वीरवार से जारी वर्षा के बाद तालाब में तब्दील हो गई हैं। लगातार पानी भरने से स्थानीय लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि कई गलियों में घुटने तक पानी जमा होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद

इनसेट
बाड़ीधार में गिरी बर्फ
अर्की (सोलन)। अर्की के क्षेत्र बाड़ीधार में भी बर्फबारी होने से लोगों के चहरे पर रौनक आ गई। बर्फबारी के बाद सफेद चादर ने घेरी पहाड़ियों से मनमोहक दृश्य बन रहा था। इसे लोगों ने कैमरे में कैद किया। यहां भी लंबे समय के बाद बर्फबारी हुई है। संवाद

इनसेट
तहसील कार्यालय में गिरा पेड़, चार वाहनों को नुकसान
धर्मपुर(सोलन)। कसौली तहसील कार्यालय में पेड़ गिरने से चार गाड़ियों को नुकसान हुआ है। तेज तूफान के बीच अचानक पेड़ गिर गया। गनीमत ये रही कि जिस दौरान पेड़ गिरा उस समय कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पेड़ गिरने के बाद कार्यालय में कार्यरत लोग बाहर आ गए। संवाद

इनसेट
परवाणू में शिवालिक होटल के पास गिरा पेड़
परवाणू (सोलन)। परवाणू में कालका-परवाणू सड़क पर शिवालिक होटल के समीप सड़क पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया, जिसके बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। वहीं, लोक निर्माण विभाग परवाणू के सहायक अभियंता ई. शिव कुमार ने बताया कि आंधी के कारण विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर पेड़ गिरने की सूचनाएं मिली हैं। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच पेड़ों को हटाया। संवाद

इनसेट
चायल में हुई बर्फबारी
चायल(सोलन)। चायल में विभिन्न जगहों पर बर्फबारी होने से ठंड काफी बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह ही चालय में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। आधे दिन तक बर्फबारी का दौर चलता रहा। लोगों ने बर्फबारी के बीच मौज मस्ती की और मौसम का आनंद उठाया।

इनसेट
कंडाघाट-चायल सड़क हुई बंद
कंडाघाट(सोलन)। चायल में बर्फबारी होने से कंडाघाट-चायल सड़क बंद हो गई। इस कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि विभागीय टीम ने मौके पर पहुंच पेड़ों को किनारे किया, लेकिन बर्फबारी के बीच सड़क पर फिसलन रही।

इनसेट
एचआरटीसी के चार रुट रहे प्रभावित
सोलन। हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो के रोहडू व ऊपरी क्षेत्रों में जाने वाले चार बसों के रुट प्रभावित हुए हैं। इसमें मधाना, नेरवा-चोपाल, कंडा बनाह और लानीबुराट क्षेत्र बर्फबारी के कारण फंसी रही। हालांकि निगम के अधिकारियों ने सड़कें बहाल होने से बसों को वाया पावंटा साहिब से सोलन बुलाया है।

इनसेट
स्वास्थ्य विभाग की टीम को सतर्क
सोलन। बारिश व बर्फबारी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में टीम को सतर्क रहने के लिए कहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने सीएचसी और पीएचसी स्तर पर दवाओं का कोटा पूरा रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को तुरंत उपचार दिया जाए। संवाद


कोट
विभागों को आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों, तहसीलदारों व अन्य अधिकारियों को विषम परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा। चायल, सोलन उपमंडल के खनोग, कसौली, बड़ोग और करोल का टिब्बा सहित ऊंचाई वाले कुछ अन्य क्षेत्रों पर बर्फबारी की सूचना है। इन सभी क्षेत्रों में आवश्यक सेवाएं जारी रखने के लिए विभाग क्रियाशील हैं। जिले में आवश्यक वस्तुओं का समुचित भंडारण उपलब्ध है।
-मनमोहन शर्मा उपायुक्त, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed