{"_id":"5804aec34f1c1b642e702a57","slug":"karwachoth-is-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर 100 साल बाद बना महासंयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर 100 साल बाद बना महासंयोग
ब्यूरो, सोलन
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
सोलन में करवाचौथ पर वऱ्मा ज्वेलर के मेले में मेहंदी लगवाती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में इस करवाचौथ पर चांद के दीदार 8.42 बजे हो सकते हैं। ज्योतिषचार्यों ने यह दावा किया है। महिलाओं के इस सबसे बड़े त्योहार करवाचौथ को विशेष फलदायी बताया है। इस साल रोहिणी नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और गणेश चतुर्थी का संयोग एक ही दिन बन रहा है।
विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है कि 100 साल बाद करवाचौथ में ऐसा महासंयोग बना है। इस बार का व्रत करने वाली महिलाओं को न केवल पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलेगा बल्कि संतान सुख की भी प्राप्त होगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष में करक चतुर्थी अर्थात करवा चौथ का लोकप्रिय व्रत सुहागिन स्त्री पति की मंगल कामना एवं दीर्घायु के लिए करती हैं। इस दिन न केवल चंद्र देवता की पूजा होती है अपितु शिव-पार्वती और कार्तिकेय की भी पूजा की जाती है। इस दिन विवाहित महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए गौरी पूजन का भी विशेष महत्व है। सोलन के बाजारों में भी करवाचौथ को लेकर खासी रौनक है।
विज्ञापन
महिलाओं को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने खरीदारी करने पर विशेष ऑफर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शृंगार की विभिन्न चीजों से लेकर कपड़ों, डायमंड, सोने और चांदी के जेवरों, मिठाइयों, सब्जियों तथा फलों से बाजार सजे हैं। सड़क पर जगह-जगह मेहंदी लगाने वालों की भी कमी नहीं। यह 100 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक में मेहंदी के डिजाइन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
व्रत और पूजा की विधि
प्रात: स्नान करके अपने सुहाग की आयु, आरोग्य, सौभाग्य का संकल्प लेकर दिनभर निराहार रहें। उस दिन भगवान शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा का पूजन की जाती है। पूजन करने के लिए बालू अथवा सफेद मिट्टी की वेदी बनाकर सभी देवों को स्थापित करना चाहिए। इसके साथ ही शुद्ध घी में आटे को सेंककर उसमें शक्कर अथवा खांड मिलाकर मोदक नैवेद्य बनाना भी शुभ होता है। बालू अथवा सफेद मिट्टी की वेदी पर शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा की स्थापना करें। करवों में लड्डू, वस्त्र और करवा अर्पित करें। करवाचौथ व्रत की कथा पढ़ें अथवा सुनें से भी विशेष लाभ मिलता है। सायंकाल चंद्रमा के उदित हो जाने पर चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य प्रदान करें। इसके पश्चात ब्राह्मण, सुहागिन स्त्रियों और पति के माता-पिता को भोजन करवाने से सभी मनोकामना पूरी होती है।
100 व्रतों का मिलेगा फल : पंडित हेतराम
ज्योतिष शास्त्री पंडित हेतराम शर्मा ने बताया कि इस साल करवाचौथ का व्रत रखने से 100 व्रतों का वरदान प्राप्त होगा। न केवल पति की उम्र लंबी होगी बल्कि संतान सुख भी प्राप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र प्रेम का परिचायक है। इस दिन शुक्र ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में है। इससे संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मंगलवार रात्रि 11 बजे तक तृतीया रहेगी। इसके बाद से चतुर्थी तिथि आरंभ होकर बुधवार शाम 7:33 बजे तक रहेगी।
बाजार के ट्रैंड
रेडिमेड थाली : सरगी की थाली अब रेडिमेड भी बाजारों में उपलब्ध है। नवविवाहिता अपनी सास से दूर हैं तो वह कूरियर आदि के माध्यम से इस पैकड थाली को भेज सकती हैं और प्राप्त भी कर सकती हैं। यह 100 से 500 रुपये तक उपलब्ध है।
स्पेशल ड्राइफ्रूट बाक्स
मिठाई नहीं अब ड्राइफू्रट का टैंड है। करवाचौथ में स्पेशल ड्राइफ्रूट के बाक्स प्रचलन में है। इसमें काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, अखरोट, सूखा सेब, आदि शामिल होता है। यह 150 से लेकर 600 रुपये तक बाजार में बिक रहा है।
लाइट ज्वैलरी का ट्रेंड : अक्षय वर्मा
वर्मा ज्वैलर्स के अक्षय वर्मा ने कहा कि इस बार लाइट ज्वैलरी का ट्रेंड महिलाओं में छाया है। सोने और डायमंड के मंगलसूत्र, रिंग्स, कानों की बालियां, नोजपिन आदि का फैशन है। ग्राहकों को गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं।
मोबाइल भी विकल्प
सोने-चांदी के अलावा अपनी पत्नी को करवाचौथ त्योहार में मोबाइल गिफ्ट करने का भी ट्रेंड खूब चल रहा है। सेल्फी स्पेशल के लिए पति अपनी पत्नी को महंगे फोन गिफ्ट कर रहे हैं। 5000 से लेकर 25000 तक रेंज के फोन सबसे अधिक बिक रहे हैं।