{"_id":"6ae0a3658efdc6600e0de5df","slug":"kapil-becomes-the-head-of-the-patta-block-solan-news-c-176-1-sln1006-182970-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कपिल बने पट्टा ब्लॉक प्रधान के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कपिल बने पट्टा ब्लॉक प्रधान के अध्यक्ष
विज्ञापन
: बद्दी ,पट्टा ब्लॉक प्रधान संगठन की बैठक में अध्यक्ष कपिल ठाकुर, और अन्य पंचायत प्रधान एवं नवन
15 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
बीडीसी अध्यक्ष रहे उपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पट्टा ब्लॉक प्रधान संगठन की बैठक अध्यक्ष कपिल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया। बैठक में 14 पंचायतों के प्रधानों ने भाग लिया, जबकि पट्टा ब्लॉक बीडीसी अध्यक्ष अशोक गुरु विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कपिल ठाकुर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, मेहर चंद, शीला देवी और ललित लाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। पवन गुप्ता को प्रधान सचिव, जबकि देनी राम, रीता और संतोष कुमार को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा मीना देवी को कोषाध्यक्ष और योगिंद्र गोलू को मीडिया प्रभारी बनाया गया। मोहित सिंह को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, सुमति देवी, आनंद, सुरतला साई और देशराज चौधरी को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने पर चर्चा
बैठक में पंचायतों की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के माध्यम से पंचायतों के हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।