{"_id":"571667e64f1c1b36228b4658","slug":"kandaghata-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडाघाट-चायल मार्ग खस्ता, पर्यटक सीजन चौपट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडाघाट-चायल मार्ग खस्ता, पर्यटक सीजन चौपट
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटक स्थल चायल का कंडाघाट -चायल मार्ग खस्ताहाल है। जर्जर सड़क मार्गों से जहां पर्यटन सीजन प्रभावित हो रहा है वहीं रोजाना आवाजाही करने वाले वाहन चालकों तथा आसपास के ग्रामीणों को अपने उत्पाद शहरों तक पहुंचाने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
आलम यह है कि चायल को जाने वाले सभी सड़क मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। वहीं पहाड़ी संकरे रास्तों में सड़कों से मेटलिंग उखड़ चुकी है। इससे सड़के कच्ची लग रही है। स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को जानकारी दे चुके हैं। लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
तीन जिलों का मुख्य केंद्र चायल
शिमला, सोलन और सिरमौर की सरहदों के साथ सटे होने के बावजूद भी पर्यटक स्थल चायल बेहतरीन सड़क मार्ग से महरूम है। प्रदेश द्वार परवाणू से अंदर आते कसौली के बाद पर्यटक स्थल के नाम पर चायल का नाम आता है। इसका कंडघाट से सीधा लिंक होता है। इस मार्ग से देश और विदेशों से आए पर्यटक चायल के लिए रवाना होते हैं लेकिन झाजा, गौड़ा कुफरी मार्ग और मुख्य कंडाघाट से चायल मार्ग की खस्ता हालत देखते हुए मायूस होते हैं
विज्ञापन
प्राथमिकता पर होगी रिपेयर : वशिष्ठ
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ यशपाल वशिष्ठ ने कहा कि सड़क की खस्ताहाल की शिकायत आई है। पर्यटक सीजन और ग्रामीणों की सुविधा को लेकर जल्द ही खराब सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाएगा।