फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kandaghat in the final match of hockey Python defeated Team B

Solan News: हॉकी के फाइनल मुकाबले में कंडाघाट पाइथन ने टीम बी को दी शिकस्त

Thu, 29 Aug 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 29 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kandaghat in the final match of hockey 

Python defeated Team B
राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में खो-खो प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी। संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कंडाघाट में हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन
विज्ञापन

जिले में संस्थाओं ने खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद हॉकी सोसायटी कंडाघाट ने खेल मैदान सिरीनगर में प्रतियोगिता का आयोजन किया। हॉकी सोसायटी के संरक्षक और अंतरराष्ट्रीय कोच रणधीर चंबयाल समेत अन्य सदस्यों ने मेजर ध्यान चंद की जयंती पर उन्हें याद किया। इसी के साथ प्रतिभागियों को जीवन और खेल की उपलब्धियों बारे बताया। इन खेलों में 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 200 खिलाड़ियों ने हॉकी, फुटबाल, शॉटपुट थ्रो, 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और छोटे बच्चों के लिए ब्रॉड जंप, सुई और थ्रेड रेस, चम्मच दौड़ खेलों में भाग लिया। लड़कियों के हॉकी फाइनल मुकाबले में कंडाघाट पाइथन ने कंडाघाट स्कूल टीम बी को हराया। लड़कों के फुटबाल फाइनल में कंडाघाट एकेडमी पाइथन टीम ए ने एकेडमी कंडघाट पाइथन टीम बी को हराया।
अंडर-17 वर्ष लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में रिद्धिमी प्रथम, कृतिका दूसरे और हिमानी तीसरे स्थान पर रहीं। इसी दूरी और आयु वर्ग में लड़कों की दौड़ में जतिन प्रथम, भव्य ठाकुर दूसरे और मुदित तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के 14 वर्ष आयु वर्ग 200 मीटर मुकाबले में रश्मि प्रथम, एंजिल दूसरे और प्राची ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लड़कों में प्रनील प्रथम, पवन दूसरे और पार्थ और लक्ष्य तीसरे स्थान पर रर।
विज्ञापन


इनसेट
विद्यार्थियों ने लिया खेलों में भाग
सोलन। राजकीय उच्च विद्यालय धारों की धार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न गतिविधिया करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान विभिन्न खेलों में कनिष्ठ वर्ग में हनीश, रित्विक, दीपक, पूनम, अंशिता विजेता रहे। जबकि वरिष्ठ वर्ग में तुषार, वंशिका, उपासना और अर्चना ने बाजी बारी। कबड्डी में भगत सिंह सदन और सुभाष सदन विजेता रहे। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डग्शाई में स्पोर्ट्स-डे पर कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताएं करवाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
स्कूलों में हुए कार्यक्रम
दाड़लाघाट(सोलन)। ईश्वररम्मा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़लाघाट में खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन खेलों में नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के नन्हे-मुन्हे बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन और उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में भी कार्यक्रम हुई।

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में खो-खो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। संवाद

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में खो-खो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। संवाद

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में खो-खो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। संवाद

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में खो-खो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed