{"_id":"6aafe10b7eec13753a002e55","slug":"kamini-shandil-wins-double-titles-mehar-chand-yadav-becomes-champion-in-the-75-category-solan-news-c-176-1-ssml1040-179548-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कामिनी शांडिल ने जीते दोहरे खिताब, 75 प्लस में मेहर चंद यादव चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कामिनी शांडिल ने जीते दोहरे खिताब, 75 प्लस में मेहर चंद यादव चैंपियन
Mon, 21 Sep 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर के कुमारहट्टी में राजा वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ओपन बेडमिंटन प्रति
कुमारहट्टी में वीरभद्र सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कुमारहट्टी में आयोजित चौथी तीन दिवसीय वीरभद्र सिंह मेमोरियल ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में हिमाचल की कामिनी शांडिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 प्लस और 40 प्लस महिला सिंगल्स वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर दोहरे खिताब पर कब्जा जमाया। उन्होंने फाइनल में रेखा ठाकुर और विदुषी को पराजित किया।
पुरुष 75 प्लस सिंगल्स वर्ग के फाइनल में राजस्थान के मेहर चंद यादव ने हरियाणा के अविनाश चंद्र पुरी को 15-11, 16-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, 70 प्लस के फाइनल में हरियाणा के सतपाल व बिंदु शर्मा की जोड़ी ने पंजाब के ज्ञान सागर व राज बाजवा को 15-4, 15-4 से मात देकर ट्रॉफी जीती। इसके अलावा विभिन्न वर्गों के 35 प्लस महिला सिंगल्स में कामिनी शांडिल ने रेखा ठाकुर और विदुषी को हराकर खिताब जीता। 75 प्लस पुरुष सिंगल्स में मेहर चंद यादव राजस्थान ने अविनाश चंद्र पुरी हरियाणा को 15-11, 16-14 से हराया।
70 प्लस पुरुष फाइनल में सतपाल व बिंदु शर्मा हरियाणा ने ज्ञान सागर व राज बाजवा पंजाब को 15-4, 15-4 से पराजित किया। 45 प्लस पुरुष डबल्स सेमीफाइनल प्रवेश में जतिन साहनी व कंवर अजय सिंह (हिमाचल) ने डॉ. संदीप गुप्ता व जसविंदर सिंह जम्मू-कश्मीर को 15-8, 15-6 से हराया। प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान इग्नू हिमाचल के निदेशक संदीप गुप्ता, दिल्ली के विक्रम भसीन, सरगुन अरोड़ा, सुधाकर, भारतीय बैडमिंटन संघ के ग्रेड-1 रेफरी मोहित दत्ता और स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया हिमाचल के पहले कोच वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि युवाओं को बैडमिंटन की ओर आकर्षित करने के लिए प्रदेश में बेहतर अवसर और ढांचागत सुविधाएं प्रदान करनी होंगी, ताकि यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकें।