{"_id":"5808a3e54f1c1b592c705221","slug":"kambriz-school-strat-with-wining","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल स्पर्धा में कैंब्रिज का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल स्पर्धा में कैंब्रिज का जीत से आगाज
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
चिन्मय विद्यालय नौणी में 18वां कलस्टर (सीबीएसी) बास्केटबाल टूर्नामेंट शुरू हो गया।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्मय विद्यालय नौणी में 18वां कलस्टर (सीबीएसी) बास्केटबाल टूर्नामेंट शुरू हो गया। उद्घाटन समारोह में सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वीरवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कैंब्रिज स्कूल कुल्लू और एसए जैन स्कूल अंबाला के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इसमें कैंब्रिज स्कूल कुल्लू ने जीत हासिल की। वहीं दिन का दूसरा मैच एमआरएडीएवी स्कूल सोलन और दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून के बीच खेला गया। इसमें एमआरएडीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। इसके अलावा खेले गए एक अन्य मुकाबले में जीएनएम पांवटासाहिब स्कूल ने सोफिया स्कूल अंबाला को मात दी।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में आयोजित होने वाली इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में मोहाली, अल्पाइन स्कूल नालागढ़, अकाल एकेडमी बड्डुसाहिब, आधुनिक पब्लिक स्कूल कांगड़ा, माता साहिब पब्लिक स्कूल मोहाली, डीपीएस मनाली, आर्मी पब्लिक स्कूल धर्मशाला, वुड्स पार्क स्कूल हमीरपुर, सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन, कसौली इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मेरी स्कूल कसौली और डीपीएस स्कूल सोलन समेत 40 टीमें भाग ले रही हैं। प्रधानाचार्या सुब्रोतो जीत ने बताया कि स्कूल द्वारा हर वर्ष इस कलस्टर का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर अभिभावकों सहित स्कूल के विद्यार्थी और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन